Ayodhya News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने जनपद में चलाया स्वच्छता अभियान

UPT | पीएम के जन्मदिन पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर।

Sep 17, 2024 22:31

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। जन्मदिन पर पार्टी नेताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Short Highlights
  • जन्मदिन को स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़ा के रूप मना रही भाजपा
  • प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राम पैड़ी पर चलाया अभियान
  • जिला अस्पताल में भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर

Ayodhya News  :  भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को स्वच्छता एवं सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। जन्मदिन पर पार्टी नेताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। श्रृंगारहाट व राम की पैड़ी पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने स्वच्छता अभियान चलाया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने करियप्पा मंडल के गुप्तार घाट में स्वच्छता अभियान चलाया। महानगर के करियप्पा मंडल, मिल्कीपुर विधान सभा के मिल्कीपुर मंडल तथा कुचेरा मंडल में सदस्यता अभियान चला कर सैकड़ो लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

प्रधानमंत्री मोदी को 15 राष्ट्रों ने दिया है अपना सर्वोच्च पुरस्कार 
प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि एक छोटे से गाँव के गरीब परिवार में जन्म लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बनने वाले नरेन्द्र मोदी को 15 अलग-अलग राष्ट्रों ने अपना सर्वोच्च पुरस्कार देकर उनका और भारत का गौरव बढ़ाया है। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर स्वच्छता व सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में सर्वांगीण, सर्वसमावेशी, सर्वस्पर्शी विकास किया गया है। जिस बदलाव को भारत के हर नागरिक ने महसूस किया हैं।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि पीएम मोदी का पूरा जीवन राष्ट्रहित के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री ने हर नीति में भारत प्रथम के संकल्प को स्थापित किया है। सशक्त नेतृत्व व दूरदर्शिता के कारण देश विकसित भारत की ओर तेजी से अग्रसर हो रहा है। अन्य पार्टी पदाधिकरियों व कार्यकर्ताओं द्वारा अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

50 युवाओं ने किया रक्तदान, 120 ने कराया रजिस्ट्रेशन 
पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्र तथा महानगर अध्यक्ष रवि शर्मा के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में 50 युवाओं ने रक्तदान किया। शिविर में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पार्टी व सरकार ने तय किया है कि हम प्रधानमंत्री का जन्मदिन स्वच्छता व सेवा पखवाड़ा मनाएंगे। जिसमें जनपद में अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 155 घंटे का यह कार्यक्रम है। 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती है। श्रीराम चिकित्सालय, मेडिकल कालेज में फल वितरण हुआ। रक्तदान करने वालों में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा सुनील मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, विनय रावत, नीरज श्रीवास्तव रिंकू, काशी पासी, अमन तिवारी, आशीष तिवारी, आयुष पांडेय, पवन चौरसिया, भरत जी श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनुपम मिश्रा, पंकज मिश्रा, शैलेश उपाध्याय शामिल हैं।

Also Read