अयोध्या बुलेटिन : राम मंदिर से जुड़े आज के प्रमुख अपडेट, बस एक क्लिक और पूरे दिन की हर जानकारी

UP Times | todays major updates

Dec 27, 2023 18:11

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जैसे-जैसे रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है, सरगर्मी बढ़ती जा रही है। नए साल में 22 जनवरी को अयोध्या रामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में रामलला विराजेंगे। इसे लेकर अयोध्या में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां जानिए आज के बड़े अपडेट।

Ayodhya Rammandir Latest News : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जैसे-जैसे रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की तारीख नजदीक आ रही है, सरगर्मी बढ़ती जा रही है। नए साल में 22 जनवरी को अयोध्या रामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर में रामलला विराजेंगे। इसे लेकर अयोध्या में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां देखिये आज के बड़े अपडेट :

महज 84 सेकेंड में काशी के 40 से ज्यादा विद्वान कराएंगे रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा
राम की नगरी अयोध्या इन दिनों काफी सुर्खियों में है। सदियों पुराना इंतजार अब खत्म होने वाला है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान होना है। 16 जनवरी से अयोध्या उत्सव और वैदिक कर्मकांड शुरू हो जाएंगे। काशी मंगला गौरी निवासी आचार्य पं लक्ष्मीकांत दीक्षित के देख रेख में सभी अनुष्ठान होंगे। उत्तर प्रदेश टाइम्स से हुई खास -बातचीत में आचार्य पं लक्ष्मीकांत दीक्षित ने अयोध्या राम मंदिर में रामलला से जुड़े सभी अनुष्ठानों के बारे में विस्तार से बताया। इसी दौरान उन्होंने बताया कि  84 सेकेंड के सूक्ष्म समय में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम होगा।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

22 जनवरी के बाद दुनिया भर से अयोध्या पहुंचेंगे लोग : करंदलाजे
अयोध्या सर्किट हाउस में बुधवार को भाजपा नेताओं से मुलाकात करने के बाद श्रीराम मंदिर के बाबत केंद्रीय मंत्री  शोभा करंदलाजे ने कहा कि मैं चुनाव के समय अयोध्या आई थी, तब की अयोध्या और अब की अयोध्या में काफी बदलाव हो चुका है। अब अयोध्या में विकास हो रहा है। उस वक्त मैंने कहा था, कि मोदी और योगी की जोड़ी उत्तर प्रदेश में कमाल करेगी और अयोध्या में कमाल करके दिखाया है। जितना विकास का कार्य अयोध्या में हो रहा है, इसे देखने पूरे विश्व के लोग अयोध्या आएंगे और राम लला का दर्शन करेंगे। 22 जनवरी के बाद अयोध्या बहुत बड़ा केंद्र होगा। अयोध्या में इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का हम सपना देख रहे थे, होगा कि नहीं होगा।

यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर


सूर्य स्तंभों से जगमग होंगी अयोध्या की सड़कें, रात में दिखेगी स्तंभों की चमक
अयोध्या में अगले महीने 22 जनवरी को राम मंदिर के भव्य उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर की सड़कों को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। यहां की एक मुख्य सड़क को सूर्य-थीम वाले स्तंभों से सजाया जा रहा है। बताया जा रहा है, कि यहां लगने वाले प्रत्येक स्तंभ की ऊंचाई 30 फुट होगी। साथ ही प्रत्येक स्तंभ में एक खूबसूरत गोलाकार आकृति बनाई गई है, जो रात में लाइट जलने पर सूर्य की तरह चमकेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इस तरह के 40 खंभे धर्म पथ पर लगाए जाएंगे।

यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर


अयोध्या में भित्ति चित्रों से त्रेतायुगीन वैभव का दिखने लगा अक्श
अवधपुरी पुरुषोत्तम श्रीराम को प्राणों से भी प्रिय थी। बाबा तुलसीदास ने श्री राम चरित मानस में उनके मन के इस भाव को दिखाया भी है, जहां वनवास काल में सुधि आने पर कहते हैं कि "अवधपुरी ममपुरी सुहावनि, उत्तर दिशा बहि सरयू पावनि"। जिसे कलयुग में श्रीराम मंदिर के बहाने केंद्र, राज्य व श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र न्यास साकार कर रहा है।

यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर


बड़े फैसले लेने के लिए टीम का गठन, जानिए कैसे करेंगे काम
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट द्वारा शिक्षा भवन अयोध्या में अयोध्या जनपद के पदाधिकारियों का मनोनीत किया गया। जिनमें से तीन पदाधिकारियों को जिले की कार्यकारिणी गठन का अधिकार दिया गया। साथ ही मनोनीत पदाधिकारियों का संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं उप शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल अयोध्या से परिचय कराया गया। 

यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर


मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद पीएम की जनसभा का आयोजन
अयोध्या में 30 दिसंबर 2023 को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारी भारतीय जनता पार्टी ने अभी से  शुरू कर दी है। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ आर. ए.वर्मा की अध्यक्षता में जन-प्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। जहां जनसभा के आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।

यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर


प्रधानमंत्री का डबल ट्रैक पर होगा जोरदार स्वागत
अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्‍या का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री का भव्‍य अभिनंदन होगा और विराट जनसभा का आयोजन भी किया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए प्रदेश के कई मंत्री अयोध्‍या में कैंप भी कर रहे हैं और लगातार जायजा ले रहे हैं। साथ ही केंद्रीय मंत्रियों के दौरे भी शुरू हो गए हैं। बता दें कि पीएम का अभिनंदन शो राम पथ से लेकर धर्मपथ तक 10 किमी के डबल ट्रैक पर किया जाएगा। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर





















 


 

Also Read