Bareilly
ऑथर

प्रियंका का बरेली से नाता: यूपी से जुड़ी इस हीरोइन ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक बिखेरा जलवा

Uttarpradesh Times | Priyanka Chopra

Dec 20, 2023 19:19

उत्तर प्रदेश, एक ऐसा राज्य है, जिसने देश को सबसे ज्यादा आईएएस ऑफिसर और राजनेता दिए है। इस राज्य ने अपने ठाठ-बाट, संस्कृति और सभ्यता के लिए बॉलीवुड में भी एक अलग जगह बनाई है। बता दे उत्तर प्रदेश की धरती ने भारतीय सिनेमा को कई ऐसे नायाब कलाकार दिए हैं, जिन्होने फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाया हैं।

Bareilly News : उत्तर प्रदेश, एक ऐसा राज्य है जिसने देश को सबसे ज्यादा आईएएस ऑफिसर और राजनेता दिए है। इस राज्य ने अपने ठाठ-बाट, संस्कृति और सभ्यता के लिए बॉलीवुड में भी एक अलग जगह बनाई है। बता दे उत्तर प्रदेश की धरती ने भारतीय सिनेमा को कई ऐसे नायाब कलाकार दिए हैं, जिन्होने फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाया हैं। उत्तर प्रदेश का अपना एक अलग लहजा है, एक अलग अंदाज है जो यहां के सितारों में भी बखूबी झलकता है। आज हम आपको इस राज्य के बरेली में जन्मी एक ऐसी हीरोइन के बारें में बताने जा रहें हैं जिसने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना जलवा बिखेरा है।

13 साल की उम्र में जाना पड़ा अमेरिका
प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982, को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ, परन्तु वह उत्तर प्रदेश के बरेली को ही अपना असली घर मानती है। प्रियंका चोपड़ा के बचपन का नाम मिमी था। प्रियंका के माता-पिता अशोक और मधु चोपड़ा आर्मी में डॉक्टर रह चुके हैं। जिस कारण प्रियंका को अपने स्कूली जीवन से ही काफी संघर्ष करना पड़ा है। 13 साल की उम्र में प्रियंका अमेरिका चली गई थी। दरअसल प्रियंका के चाचा-चाची अमेरिका में रहा करते थे और प्रियंका ने अमेरिका में अपने इन्हीं रिश्तेदार के यहां पर रहकर तीन साल तक पढ़ाई की है। विदेश मे प्रियंका ने पहले मैसाचुसेट्स के न्यूटन में दाखिला लिया और कुछ समय बाद इन्होंने जॉन एफ कैनेडी हाई स्कूल, सीडर रैपिड्स, लोवा में दाखिला ले लिया था। वहीं जब प्रियंका 16 साल की थी तो वो भारत वापस आ गई थी। इसके बाद प्रियंका ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के लामर्ट्स स्कूल और बरेली के सैंट मारिया गोरेटी कॉलेज से पूरी की।
एक इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि अमेरिका में पढ़ाई करते समय उन्हें कई बार अपने रंग को लेकर जातिवाद का सामान करना पड़ा है। उस समय प्रियंका को स्कूल के बच्चों द्वारा ब्राउनी कहकर बुलाया जाता था। इतना ही नहीं प्रियंका के पैरों पर एक निशान होने के कारण भी उनका मजाक बनाया जाता था।

13 साल की उम्र में जाना पड़ा अमेरिका
प्रियंका का बरेली से गहरा नाता है। प्रियंका ने अपना बचपन बरेली में ही बिताया है। बरेली क्लब से ही प्रियंका ने अपने सफर की शुरूआत की, इसके बाद मिस वर्ल्ड तक का सफर तय किया। उनका पहला शूट भी बरेली के सूरी स्टूडियो में हुआ था। प्रियंका का पैतृक घर बरेली सिटी स्टेशन के सामने कुंवरपुर मुहल्ले में बना हुआ है।

माँ के कहने पर लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
1999 में बरेली क्लब में हुई बरेली क्वीन प्रतियोगिता में प्रियंका ने अपनी माँ के कहने पर हिस्सा लिया और इसके बाद बरेली मिस क्वीन का ताज उनके सिर पर सज गया। वहीं इसके एक साल बाद 30 नवंबर 2000 को 17 वर्ष की उम्र में प्रियंका ने लंदन के मिलेनियम डोम में हुई मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता का खिताब भी अपने नाम कर लिया। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका को फिल्मी जगत से ऑफर आने लगे, जिसके बाद उन्होंने सिनेमा में अपना करियर बनाने का प्लान किया। हिंदी सिनेमा में प्रियंका ने डेब्यू वर्ष 2003 में फिल्म द हीरो, लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई से की थी। इस फिल्म में प्रियंका ने सेकेंड लीड एक्ट्रेस की भूमिका अदा की थी। फिल्म में सन्नी देओल, प्रीति जिंटा ,अमरीश पुरी और प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में थे। उस साल यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लाक-बस्टर हिट साबित हुई थी और फिल्म में प्रियंका के किरदार को सराहा गया था।

13 साल की उम्र में आया पहला एलबम
प्रियंका ने अपने से 10 साल छोटे निक जोनस से शादी की है। निक जोनस का असली नाम निकोलस जेरी जोनस है। निक का जन्म अमरीकी स्टेट टेक्सास के डैलास में पॉल केविन जोनस सीनियर के घर 16 सितम्बर 1992 को हुआ था। निक ने महज 13 साल की उम्र में साल 2006 में पहला एल्बम इट्स अबाउट किया था। इस बैंड को डिज्नी चैनल पर काफी कामयाबी मिली थी। प्रियंका और निक का नाम इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों में शुमार है। इन दोनों के स्टारडम का अंदाजा इनकी लग्जरी लाइफस्टाल में साफ झलकता है।  

निक जोनस और प्रियंका की लव स्टोरी
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के बारें में बात की जाए तो इन दोनों की मुलाक़ात 2017 मेट गाला में राल्फ लोरेन के लिए रैंप में हुई थी। जहाँ यह दोनों एक साथ में रैंप पर चले थे। इसके बाद निक और प्रियंका ने लन्दन में एक साथ अपना समय बिताया। इसके बाद प्रियंका ने जोनस के परिवार के एक रीयूनियन इवेंट में भी हिस्सा लिया। जहां निक ने प्रियंका को प्रपोस किया था, जिसके जवाब में प्रियंका ने हाँ कहा था।

Also Read