Basti News : अभिनय बने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव

UPT | अभिनय श्रीवास्तव।

Mar 19, 2024 17:28

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने जारी किया है।

Basti News : बस्ती जिले के अभिनय श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी ने समाजवादी छात्रसभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। अभिनय की नियुक्ति पत्र समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने जारी किया है।

जलेबीगंज के हैं अभिनय
समाजवादी छात्रसभा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव अभिनय श्रीवास्तव सुमित जिले के चिकनी-जलेबीगंज के रहने वाले हैं। उन्हें सपा में मिले इस दायित्व पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सुमित ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं, सदर विधायक व सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव, कप्तानगंज विधायक कविंद्र चौधरी, डॉ. देवेन्द्र श्रीवास्तव, राहुल सिंह, हुसैन सादिक व विशाल यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Also Read