Basti News: बस्ती परिक्षेत्र के 182 उप निरीक्षक व मुख्य आरक्षियों का तबादला

UPT |

Jun 18, 2024 12:14

स्थानांतरण की पहली लिस्ट में कुल 101 दरोगा स्थानांतरित हुए हैं। इनमें बस्ती जिले में कार्यरत 37 उप निरीक्षकों को सिद्धार्थनगर में तैनाती दी गई है। इसी तरह सिद्धार्थनगर से 49 उप निरीक्षक बस्ती व संतकबीरनगर जनपद में स्थानांतरित किया गया है। वहीं संतकबीरनगर से 15 उप निरीक्षकों को सिद्धार्थनगर जनपद में तैनाती दी गई है।

Short Highlights
  • बस्ती रेंज के आईजी आरके भारद्वाज ने किया तबादला
  • रेंज व जिले में निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के चलते हुआ ट्रांसफर
Basti News: बस्ती रेंज के आईजी आरके भारद्वाज ने बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जनपद के 182 उप निरीक्षक और मुख्य आरक्षियों का तबादला कर दिया है। यह तबादला जिले व रेंज में निर्धारित कार्य अवधि पूरी कर चुकने के चलते किया गया है। इन सभी का तबादला रेंज के एक जनपद से दूसरे जनपद में किया गया है। एक जिले में छह साल का समय पूरा चुके उप निरीक्षकों के साथ ही निर्धारित समय सीमा पूर्ण कर चुके मुख्य आरक्षियों को भी दूसरे जनपद में स्थानांतरित कर दिया गया है।
पहली लिस्ट में 101 उप निरीक्षक शामिल
आईजी कार्यालय से जारी स्थानांतरण की पहली लिस्ट में कुल 101 दरोगा स्थानांतरित हुए हैं। इनमें बस्ती जिले में कार्यरत 37 उप निरीक्षकों को सिद्धार्थनगर में तैनाती दी गई है। इसी तरह सिद्धार्थनगर से 49 उप निरीक्षक बस्ती व संतकबीरनगर जनपद में स्थानांतरित किया गया है। वहीं संतकबीरनगर से 15 उप निरीक्षकों को सिद्धार्थनगर जनपद में तैनाती दी गई है।
लिपिक वर्ग में भी तबादला
इसके अलावा उप निरीक्षक लिपिक वर्ग में भी समयावधि पूरी कर चुके चार लोगों को रेंज के अलग-अलग जनपदों में तैनाती दी गई है। बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के 73 मुख्य आरक्षियों को भी निर्धारित समयावधिक पूरी करने के कारण स्थानांतरित किया गया है।

Also Read