युवक का अपहरण : 6 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला, दो आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

UPT | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

Jul 23, 2024 01:39

सोमवार को युवक के अपहरण का मामला सामने के बाद हड़कंप मच गया। लेकिन, इस बार हरकत में आई पुलिस ने 6 घंटे के भीतर न केवल अपहृत युवक को सकुशल ढूंढ लिया। बल्कि इस अपहरण कांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।

Short Highlights
  • बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के केसरई मोड़ से रविवार रात हुआ था अपहरण
  • गोंडा के रहने वाले हैं सभी आरोपी, अभी दो की गिरफ्तारी, शेष की तलाश जारी
Basti News : बस्ती जिले में सोमवार को युवक के अपहरण का मामला सामने के बाद हड़कंप मच गया। लेकिन, इस बार हरकत में आई पुलिस ने 6 घंटे के भीतर न केवल अपहृत युवक को सकुशल ढूंढ लिया। बल्कि इस अपहरण कांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया।

गौर थाना क्षेत्र के केसरई मोड़ से हुआ अपहरण
अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि 21 जुलाई 2024 की रात 10 बजे राजेश कुमार पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम सुल्तानपुर पोस्ट शिवपुर थाना गौर ने गौर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई कमलेश सोनकर गौर बाजार से घर जा रहे थे। रास्ते में केसरई मोड़ के पास के पास रात 10 बजे अक्षय वर्मा पुत्र जोखू प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम फूलपुर थाना छपिया जनपद गोंडा व अभिषेक वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम ककरहिया थाना छपिया जनपद गोंडा, अखिलेश वर्मा पुत्र लालजी वर्मा निवासी ग्राम सिसई रानीपुर थाना छपिया जनपद गोंडा व दो अन्य अज्ञात कार से बड़े भाई को जान से मारने के उद्देश्य से उठा ले गए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

दो की हुई गिरफ्तारी, शेष की तलाश जारी
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपहरण कांड में शामिल अक्षय वर्मा पुत्र जोखू प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम फूलपुर थाना छपिया जनपद गोंडा व अभिषेक वर्मा पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम ककरहिया थाना छपिया जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read