Gonda News : पुरानी पेंशन बहाली के लिए लड़ी जा रही है आर-पार की लड़ाई, लखनऊ में होगा बड़ा आंदोलन

UPT | वार्षिक सम्मेलन में अतिथियों को सम्मानित किया गया।

Feb 08, 2024 23:00

इस दौरान अनिल कुमार पासवान ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि छपिया ब्लॉक के समस्त कर्मचारी हमारे परिवार हैं। कर्मचारियों की कोई भी समस्या अगर आती है तो उसके लिए जिला प्रशासन से बातचीत करके समाधान कराया जाएगा।

Short Highlights
  • पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ छपिया का 15वां वार्षिक सम्मेलन संपन्न 
     
Gonda News (मनोज कुमार) : गोंडा उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ विकास खंड छपिया के द्वारा 15वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान उर्फ नीलू पासवान को पगड़ी व राम नाम का अंग वस्त्र देकर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, सहित सभी अतिथियों को पगड़ी व अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया।

कर्मचारियों की समस्याओं को होगा समाधान
इस दौरान अनिल कुमार पासवान ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि छपिया ब्लॉक के समस्त कर्मचारी हमारे परिवार हैं। कर्मचारियों की कोई भी समस्या अगर आती है तो उसके लिए जिला प्रशासन से बातचीत करके समाधान कराया जाएगा। खंड विकास अधिकारी छपिया ने कहा कि कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन करते रहे अगर किसी भी कर्मचारी की कोई समस्या है तो ब्लॉक मुख्यालय से हर स्तर की समस्या का समाधान किया जाएगा।

मंडल अध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई चल रही है। संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ रहा है। इसके लिए आगे की रणनीति बनाई जा रही है। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों के प्रमोशन सेवा नियमावली पुरानी पेंशन बहाली सहित कई लड़ाई लड़ी जा रही है। जल्द ही लखनऊ में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 

सम्मेलन में नवनिर्वाचित ब्लॉक कार्यकारिणी के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, महामंत्री राजेश यादव, कोषाध्यक्ष विनय त्रिवेदी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष मनकापुर अतुल तिवारी, महामंत्री अतुल त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष रामपाल सिंह, सुनील श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश वर्मा, पूनम सिंह, रामरति, संगीता गुप्ता, सफीकुल निशा आदि मौजूद रहे।
 

Also Read