Gonda News : तालाब में मिली दो किशोरियों के शव, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी

UPT | तालाब में मिली दो किशोरियों के शव

Sep 08, 2024 15:36

गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र के छिछुली भवानियापुर उपाध्याय गांव में शनिवार को दो किशोरियों के शव तालाब में उतराते हुए मिले, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Gonda News : गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र के छिछुली भवानियापुर उपाध्याय गांव में शनिवार को दो किशोरियों के शव तालाब में उतराते हुए मिले, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक किशोरियों की पहचान खुशबू (16) और पम्मी (12) के रूप में की गई है। दोनों लड़कियां शनिवार दोपहर को घर से तालाब के पास सींक तोड़ने के लिए गई थीं, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद इटियाथोक थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

ऐसे हुई दो गायब
बुआ-भतीजी शनिवार को दोपहर 12 बजे घर से कुछ ही दूरी पर स्थित तालाब के पास सींक तोड़ने गई थीं। सींक का उपयोग घर की झाड़ू बनाने में किया जाता है। शाम तक जब दोनों किशोरियां घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। चिंतित परिजनों ने इटियाथोक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

तालाब में दोनों किशोरियों के शव मिला
रविवार को, मृतक खुशबू की मां जब तालाब के पास गई, तो उन्होंने तालाब में दोनों किशोरियों के शव उतराते हुए देखे। इस सूचना के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, मनोज कुमार रावत ने निरीक्षण किया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को मामले की जांच में लगाया है।



पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और उचित कार्रवाई करने की तैयारी में है। खुशबू के पिता, खुनखुन गौतम ने बताया कि उनकी बेटियां सींक तोड़ने के लिए तालाब के पास गई थीं, और जब वे घर वापस नहीं आईं, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

Also Read