विनेश फोगाट के कांग्रेस में शामिल होते ही बृजभूषण का तीखा बयान : महिला पहलवानों के आंदोलन को बताया कांग्रेस की साजिश

UPT | बृजभूषण सिंह

Sep 06, 2024 19:49

महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होने के बाद भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Gonda News : महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होने के बाद भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक तीखी प्रतिक्रिया दी है। सिंह का कहना है कि यह बात सत्य साबित हो गई है कि उनके खिलाफ महिला पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस द्वारा प्रायोजित था।

महिला पहलवानों के आंदोलन को बताया कांग्रेस की साजिश
गोंडा के डुमरियाडीह स्थित एक निजी विद्यालय में आयोजित स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण सिंह ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘जब महिला पहलवानों ने मेरे खिलाफ आरोप लगाए थे, मैंने तभी कहा था कि यह कांग्रेस की साजिश है। हरियाणा के बड़े नेता दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं।’’ 

सब इंतजार कर रहे थे मेरी प्रतिक्रिया का : बृजभूषण
सिंह ने आगे कहा, ‘‘मैंने जो बात पहले दिन कही थी, आज भी वही बात कायम है और आज पूरा देश यही मान रहा है। अब मुझे इस मुद्दे पर अधिक कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे पर अधिक नहीं बोलना चाहते क्योंकि इसका असर तुरंत हरियाणा में महसूस किया जाएगा। सिंह ने कहा कि पूरा देश अब इंतजार कर रहा है कि वह इस मुद्दे पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।



विनेश फोगाट को सवालों में घेरा
विनेश फोगाट ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले निजी कारणों का हवाला देते हुए भारतीय रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था और शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। इसके साथ ही पूर्व ओलंपियन बजरंग पूनिया ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर फोगाट और पूनिया के साथ राहुल गांधी की तस्वीर साझा की है। कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में फोगाट ने कहा, ‘‘सच्चे मित्र का पता बुरे समय में चलता है। जब हमें सड़कों पर घसीटा जा रहा था, तब भाजपा को छोड़कर सभी विपक्षी दलों ने हमारा समर्थन किया।’’

पहले भी लग चुका हैं ऐसे आरोप
बृजभूषण शरण सिंह ने विनेश फोगाट पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। सिंह ने कहा, ‘‘1996 में भी मेरे खिलाफ साजिश हुई थी। उस समय मेरी पत्नी केतकी सिंह सांसद बनी थीं और मैं तिहाड़ जेल में था। अब 2023 में भी मेरे खिलाफ साजिश हुई और मेरे स्थान पर मेरे बेटे करण भूषण सिंह को सांसद बनाया गया।’’ 

पहले पत्नी, अब बेटा
सिंह ने यह भी दावा किया कि 1996 में उनके खिलाफ एक आपराधिक मामले के चलते उन्हें तिहाड़ जेल भेजा गया था, जबकि उनकी पत्नी केतकी सिंह को भाजपा ने गोंडा से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया था। इस बार जब महिला पहलवानों ने आरोप लगाए तो भाजपा ने सिंह को कैसरगंज से टिकट नहीं दिया और उनके बेटे को उम्मीदवार बनाया। सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘‘पहले मेरे साथ कोई सेल्फी नहीं लेता था, लेकिन अब हीरो, हीरोइन और साधु-संत भी मेरे साथ सेल्फी ले रहे हैं।’’ उन्होंने मंच पर भावुक होते हुए अपने अनुभव साझा किए।

Also Read