Gonda News : रिश्वत लेने वाले लेखपाल को डीएम ने किया निलंबित, दो राजस्व निरीक्षकों व दो लेखपालों पर गिरी गाज

UPT | डीएम नेहा शर्मा

Sep 04, 2024 23:19

डीएम को लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त और पद का दुरुपयोग कर रहे राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों की शिकायत मिल रही थी। लगातार कर्मचारियों के....

Gonda News : गोडा डीएम को लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त और पद का दुरुपयोग कर रहे राजस्व निरीक्षकों और लेखपालों की शिकायत मिल रही थी। लगातार कर्मचारियों के खिलाफ मिल रही शिकायत को लेकर के अब डीएम ने बड़ी कार्रवाई की है। खतौनी में वरासत दर्ज करने को लेकर रिश्वत लेने वाले एक लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
 
  साथ ही वरासत में देरी होने के चलते पद का दुरुपयोग करने वाले दो लेखपालों और दो राजस्व निरीक्षकों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के भी निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को जिले में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए जिला प्रशासन गोण्डा प्रतिबद्ध है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं की जाएगी।
  पैसे लेने के 6 महीने बाद भी वरासत दर्ज नहीं दरअसल, ग्राम पंचायत रायपुर ब्रह्मचारी के निवासी विजय पाण्डेय ने स्थानीय लेखपाल दिनेश सरोज पर वरासत दर्ज करने के लिए पैसे लेने के आरोप लगाए थे। विजय के मुताबिक उनके पिता सत्य नारायण पाण्डेय की मृत्यु के बाद खतौनी में वरासत के लिए आवेदन किया था। इसके लिए लेखपाल दिनेश सरोज ने 1000 रुपये लिए थे। पैसे लेने के 6 महीने बाद भी वरासत दर्ज नहीं की गई। विजय पाण्डेय ने लेखपाल के साथ हुई बातचीत के ऑडियो के साथ शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी द्वारा प्रारंभिक जांच कराकर निलम्बन की कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
 लेखपाल को जांच के आदेश दिए गए थे वरासत दर्ज करने में की गई लापरवाही ग्राम चिड़िहवा मौजा खीरभारी के निवासी कुंवर चन्द्र की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने लेखपाल हितेश कुमार और राजस्व निरीक्षक रमाराम शुक्ला के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए हैं। फर्जी तरीके से वरासत दर्ज करने के एक अन्य प्रकरण में भी एक लेखपाल और एक राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की गई है। मनकापुर के सिसईरानीपुर के निवासी रामसूरत वर्मा ने इसके संबंध में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत पर वर्तमान राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को जांच के आदेश दिए गए थे।
 त्रुटिपूर्ण वरासत आदेश पारित किए जाने की पुष्टि जांच रिपोर्ट में शिकायतकर्ता रामसूरत वर्मा की बैनामा शुदा भूमि की दिनांक 07 जून 2022 को तत्कालीन लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा अनियमित एवं त्रुटिपूर्ण वरासत आदेश पारित किए जाने की पुष्टि हुई है। इस प्रकरण में क्षेत्रीय लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा बिना खतौनी का मिलान किए ही वरासत आदेश पारित किया गया है। इस लापरवाही के चलते दोनों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के आदेश दिए गए हैं।

Also Read