Gonda News : डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों को वितरित की राहत सामग्री, अधिकारियों को ये दिए निर्देश

UPT | पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करती डीएम

Aug 28, 2024 18:14

जिले में लगातार जारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है, सरयू नदी भी खतरे के निशान से ऊपर है, जबकि घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर आज खतरे के निशान...

Gonda News : जिले में लगातार जारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है, सरयू नदी भी खतरे के निशान से ऊपर है, जबकि घाघरा नदी एल्गिन ब्रिज पर आज खतरे के निशान से 6 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। घाघरा नदी में 3 बजे 217061 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा नदी का जलस्तर देर शाम तक थोड़ा बढ़ने की संभावना है। वही डीएम नेहा शर्मा ने आज बुधवार को करनैलगंज तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित बहुवनमदार माझा सिंगनापुर सहित कई गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की है। 



सभी अधिकारी अलर्ट रहे
बाढ़ पीड़ितों ने डीएम नेहा शर्मा से गांव में अधिकारियों के ना आने की शिकायत करते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसको लेकर तत्काल मौके पर मौजूद अधिकारियों को जिलाधिकारी ने फटकार लगाते हुए सभी समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डीएम ने बाढ़ चौकियों का भी निरीक्षण कर बाढ़ चौकी पर तैनात अधिकारियों से जानकारी ली है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को यह भी सख्त निर्देश दिया कि बराबर अधिकारी अपने क्षेत्र का निरीक्षण करते रहें। ताकि किसी भी गांव में किसी भी व्यक्ति के यहां किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो। लापरवाही मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। नदी के काटन को लेकर भी सभी अधिकारी अलर्ट रहे।

किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं
वही डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि आज मेरे द्वारा अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया है। कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के कई जगहों पर कटान की स्थिति आ रही है वहां का हम लोगों ने निरीक्षण किया है लोगों को राहत किट वितरित की है। ग्रामीणों ने छोटी समस्याएं बताई है उनका हम लोग निदान कर रहे हैं बाढ़ के सभी अधिकारी गंभीरता पूर्वक लगे हुए हैं। किसी भी प्रकार का अभी कोई खतरा नहीं है।

Also Read