Gonda News : सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने किया जलाभिषेक, प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम

UPT | जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

Jul 22, 2024 18:24

यूपी के गोंडा में आज सावन के पहले सोमवार को जिले के ऐतिहासिक और पौराणिक शिव मंदिरों पर बड़ी संख्या में शिव भक्त सुबह से ही जलाभिषेक कर रहे हैं। शिव भक्त सभी ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों ...

Gonda News : यूपी के गोंडा में आज सावन के पहले सोमवार को जिले के ऐतिहासिक और पौराणिक शिव मंदिरों पर बड़ी संख्या में शिव भक्त सुबह से ही जलाभिषेक कर रहे हैं। शिव भक्त सभी ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारों के साथ जलाभिषेक कर भगवान से आशीर्वाद ले रहे हैं। 

इन मंदिरों में किया जलाभिषेक
खरगूपुर स्थित महाभारत कालीन पृथ्वीनाथ मंदिर में सुबह 4:00 बजे से ही शिव भक्त लाइन में लगकर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे हैं। शहर में स्थित दुखहरण नाथ, मनकापुर में स्थित करोहानाथ और डुमरियाडीह के पास स्थित बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में शिव भक्तों जलाभिषेक किया। आज सावन के पहले सोमवार को लेकर गोंडा जिला प्रशासन ने सभी ऐतिहासिक और पौराणिक शिव मंदिरों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। जगह जगह पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 

रात दो बजे से लगी कतारें
जिले की ऐतिहासिक और पौराणिक पृथ्वीनाथ, दुःखहरण नाथ, करोहानाथ और बालेश्वर नाथ मंदिरों मंदिरों में श्रद्धालु सावन मास में अयोध्या और करनैलगंज के सरयू नदी से जल लेकर आते हैं और यहां पर जलाभिषेक कर भगवान से आशीर्वाद लेते हैं। शहर में स्थित दुःखहरण नाथ मंदिर पर भी अयोध्या और सरयू से जल लेकर लाखों कांवड़िये आते हैं। रात 2:00 बजे से ही लाइनों में लगकर जलाभिषेक कर रहे हैं। बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर और करोहानाथ में भी अयोध्या से जल लेकर आए कांवड़ियों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद लिया। ।

Also Read