सपा नेता योगेश प्रताप सिंह का बड़ा बयान : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बताया 'जहरीला फेटारा सांप', भाजपा पर लगाए सांसद तोड़ने के आरोप

UPT | Yogesh Pratap Singh

Jul 24, 2024 12:05

गोंडा जिले की कर्नलगंज विधानसभा के पूर्व विधायक सिंह ने नीतीश कुमार को 'राजनीति का सबसे बड़ा पलटू मार काका' और 'जहरीला फेटारा सांप' करार दिया। उन्होंने कहा कि जैसे फेटारा सांप...

Short Highlights
  • योगेश प्रताप सिंह ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला
  • नीतीश कुमार को सलाह दी कि वे अपने 11 सांसदों को भाजपा के नेताओं से बचाएं
Gonda News : उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेश प्रताप सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। गोंडा जिले की कर्नलगंज विधानसभा के पूर्व विधायक सिंह ने नीतीश कुमार को 'राजनीति का सबसे बड़ा पलटू मार काका' और 'जहरीला फेटारा सांप' करार दिया। उन्होंने कहा कि जैसे फेटारा सांप अपनी दिशा बदलता है, उसी तरह नीतीश कुमार भी अपने राजनीतिक रुख को बदलते रहते हैं।

नीतीश कुमार को दी सलाह
अपने बयान में आगे बढ़ते हुए, योगेश प्रताप सिंह ने चेतावनी दी कि जिसे भी नीतीश कुमार 'डसेंगे', वह बच नहीं पाएगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि नीतीश कुमार जहां भी रहेंगे, वहां 'डसेंगे' जरूर और उससे लाभ भी प्राप्त करेंगे। साथ ही, पूर्व मंत्री ने नीतीश कुमार को सलाह दी कि वे अपने 11 सांसदों को भाजपा के नेताओं से बचाएं, क्योंकि उनका मानना है कि अमित शाह इन सांसदों को तोड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं।

बजट को लेकर क्या बोले
वहीं बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि ये घिसा-पिटा बजट है। इसमें केवल चंद पूंजीपतियों का ध्यान रखा गया है। ये सामान्य उद्योगपति, सामान्य किसान और सामान्य व्यक्ति के लिए नहीं लाया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें सबसे ज्यादा मात किसान वर्ग ही खाएगा।

भाजपा पर साधा निशाना
योगेश प्रताप सिंह ने अपने बयान में भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अब ज्यादा दिन तक देश में नहीं चलने वाली है। योगेश प्रताप सिंह के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है।

Also Read