Gonda News : तालाब में नहाने गए तीन बच्चों में से दो की मौत, एक की हालत में सुधार

UPT | तालाब में डूबने वाले बच्चे का उपचार करते हुए

Jul 22, 2024 20:56

आज सोमवार को समय करीब 11 बजे ग्राम करदा में तीन बच्चे शुभम पुत्र विजय कुमार चौहान उम्र 12 वर्ष,आकाश पुत्र उदयराज चौहान उम्र 10 वर्ष, राज पुत्र जिलई चौहान उम्र 10 वर्ष निवासीगण ग्राम करदा सगरा थाना…

Gonda News : गोंडा में तालाब में नहाने गए बच्चों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। जब ये बच्चे नहाने तालाब में उतरे तो उस समय नहाते समय तालाब में ये बच्चे डूबने लगे। काफी प्रयास के बाद भी इनमें से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। तालाब में डूबने से 12 वर्षीय शुभम और 10 वर्षीय राज की मौत हो गई। करदा गांव स्थित तालाब में सुबह 11:00 बजे नहाने गए तीनों मासूम बच्चे, तालाब की अधिक गहराई होने के कारण एक के बाद एक डूब गए। तीनों बच्चे, वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करदा गांव के रहने वाले हैं।
  तालाब में नहाते समय तीन बच्चे डूबे
आज सोमवार को समय करीब 11 बजे ग्राम करदा में तीन बच्चे शुभम पुत्र विजय कुमार चौहान उम्र 12 वर्ष,आकाश पुत्र उदयराज चौहान उम्र 10 वर्ष, राज पुत्र जिलई चौहान उम्र 10 वर्ष निवासीगण ग्राम करदा सगरा थाना वजीरगंज ग्राम करदा में स्थित सुगा गाड़ा तालाब में नहाते समय डूब गए थे। जिसमें आकाश पुत्र उदय चौहान को जीवित बचा लिया गया है व शुभम पुत्र विजय कुमार चौहान व राज पुत्र जिलई चौहान को इलाज हेतु सीएचसी वजीरगंज लाया गया था, जहां पर डॉक्टर द्वारा दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया है।

परिजनों की उपस्थित में हो रहा है कानूनी कार्रवाई
परिजन मौके पर उपस्थित हैं। उनकी मौजूदगी में आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है, किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। वहीं थाना अध्यक्ष अभयसिंह ने बताया कि दो बच्चों की मौत हो गई है एक का इलाज चल रहा है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Also Read