Deoria News : एक ही घर में मिले 17 कोबरा, घर वाले भाग खड़े हुए, ग्रामीणों ने किसी तरह दो दर्जन सांपों को पकड़ा

UPT | देवरिया में एक ही घर में मिले 17 कोबरा

Jul 19, 2024 16:22

बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार गांव स्थित एक घर में एक-एक करके सांपों की लाइन लगने लगी। कुछ ही देर में दो दर्जन सांप निकल आए। इतनी बड़ी संख्या में सांपों को देखकर घर और मोहल्ले में हड़कंप मच गया। एक घर में इतने सांप ...

Deoria News : देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार गांव स्थित एक घर में उस समय हड़कंप मच गया, जब घरवालों ने फन उठाए एक कोबरा को देखा। घर वाले कोबरा को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान एक-एक करके सांपों की लाइन लगने लगी। कुछ ही देर में दो दर्जन सांप निकल आए। इतनी बड़ी संख्या में सांपों को देखकर घर और मोहल्ले में हड़कंप मच गया। एक घर में इतने सांप मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांपों को पकड़ा। दो दर्जन सांपों को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर दिया गया। इस दौरान कई सांप भाग भी गए।

क्या है पूरा मामला
जिले के बरहज तहसील के कपरवार उत्तर टोला में सुरेश शर्मा पुत्र स्व. जंगी गांव के बाहर बने मकान में रहते हैं। तभी घर के अंदर एक कमरे से सांप निकल आया। सांप को देख महिलाएं चिल्लाने लगीं। आसपास के लोग जुट गए और जब तक वे सांप को पकड़ने का प्रयास करते तब तक दूसरा सांप निकल आया। कुछ ही देर में एक के बाद एक दो दर्जन से अधिक सांप निकल आए। ग्रामीणों ने किसी तरह 17 सांपों को पकड़ा। 6 सांप इधर-उधर भाग गए। पकड़े गए सांपों को एक डिब्बे में डालकर उग्रसेन सेतु नदी के उस पार छोड़ दिया गया। इतनी बड़ी संख्या में सांपों को देख घर व आसपास के लोग डरे हुए हैं। महिलाएं व बच्चे घर के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

कुशीनगर में देखा गया था कोबरा का झुंड
एक सप्ताह पहले कुशीनगर जिले के एक गांव में कोबरा का झुंड देखा गया था। जब सांपों की गिनती की गई तो 100 से ज्यादा बच्चे निकले।

Also Read