स्वामी प्रसाद मौर्या का नया बयान : देश के सभी मंदिरों पर वाल्मीकि समाज का पुजारी बैठाएं

Uttar Pradesh Times | स्वामी प्रसाद मौर्य

Dec 29, 2023 15:26

सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि जिस तरह श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा किया गया है, वैसे ही सरकार देश के सभी मंदिरों पर वाल्मीकि समाज का पुजारी बैठाए। 

Deoria News : अपने बयानों से हमेशा विवादों में रहने वाले सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या शुक्रवार को देवरिया में थे। सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह अयोध्या हवाई अड्डे का नाम बदलकर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा किया गया है, वैसे ही सरकार देश के सभी मंदिरों पर वाल्मीकि समाज का पुजारी बैठाए। स्वामी प्रसाद मौर्या शुक्रवार को सपा के संस्थापक जिलाध्यक्ष रामनगीना यादव की पुण्यतिथि समारोह में देवरिया आए थे।

सपा नेता ने जताई खुशी
स्वामी प्रसाद हवाई अड्डे का नाम बदले जाने पर खुशी जताई है। देवरिया पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के नाम से नामकरण किया जाना स्वागत योग्य है। सपा नेता ने कहा कि अच्छा होता एक पुजारी से अधिक जितने भी मंदिर है, हर मंदिर में वाल्मीकि जी के सम्मान में वाल्मीकि समाज के एक व्यक्ति को पुजारी बनाया जाए। बता दें अयोध्या हवाई अड्डे का नाम अब महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम होगा। इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जल्द जारी की जा सकती है।

प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को करेंगे। इससे पहले हवाई अड्डे का नाम बदल दिया गया। इस फैसले पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुशी जताई है.

Also Read