Gorakhpur News : कर्मचारी संगठन के मान्यता चुनाव के लिए 'मेन्स कांग्रेस' ने भरा पर्चा

UPT | गोरखपुर की खबर

Oct 23, 2024 13:48

पूर्वोत्तर रेलवे में कर्मचारी संगठन के मान्यता चुनाव के लिए एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने कार्मिक विभाग में नामांकन दाखिल किया है। संरक्षक सुभाष दुबे के नेतृत्व में मेंस कांग्रेस के पदाधिकारियों ने रिटर्निंग ऑफिसर नामित उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) अरविंद श्रीवास्तव को नामांकन पत्र सौंपा।

Gorakhpur News : पूर्वोत्तर रेलवे में कर्मचारी संगठन के मान्यता चुनाव के लिए एनई रेलवे मेंस कांग्रेस ने कार्मिक विभाग में नामांकन दाखिल किया। संरक्षक सुभाष दुबे के नेतृत्व में मेंस कांग्रेस के पदाधिकारियों ने रिटर्निंग ऑफिसर नामित उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईआर) अरविंद श्रीवास्तव को नामांकन पत्र सौंपा। इसके पूर्व सह संरक्षक शिवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में मेंस कांग्रेस के सदस्यों ने जुलूस निकालकर निजीकरण व यूपीएस का पुरजोर विरोध किया तथा आंदोलन की चेतावनी दी।

मेंस कांग्रेस का चुनावी मुद्दा 
नामांकन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू कराना ही मेंस कांग्रेस का चुनावी मुद्दा है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती मेंस कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। जिन फेडरेशनों और यूनियनों ने रेल कर्मचारियों के हितों एवं उनके मान सम्मान के खिलाफ जाकर सरकार से समझौता किया है, पूर्वोत्तर रेलवे के कर्मचारी चुनाव में जवाब देने के लिए तैयार हैं। मेंस कांग्रेस के संरक्षक ने नामांकन रैली में मुख्यालय गोरखपुर सहित लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल से आए पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार जताया। 


25 अक्टूबर तक नामांकन 
इस अवसर पर महिला संगठन की कुमकुम श्रीवास्तव, प्रियम्बदा त्रिपाठी, दीपशिखा, सुधा सिन्हा, अंजना लाल, निरूपमा सिंह, लखनऊ मंडल के अध्यक्ष कुंवर विकास सिंह, इज्जतनगर के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी, वाराणसी के मंडल मंत्री- राकेश पाल, कारखाना मंडल के प्रदीप कुमार श्रीवास्तव आदि पदाधिकारी और बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे। कर्मचारी संगठन की मान्यता के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होगा।

Also Read