Maharajganj News : महराजगंज में खून से लथपथ मिला नवविवाहिता का शव, गला रेतकर की गई हत्या

UPT | ससुराल में खून से लथपथ मिला नवविवाहिता का शव

Jun 18, 2024 13:39

महराजगंज में एक महिला का खून से लथपथ शव उसके ससुराल में मिला। उसकी गर्दन कटी हुई थी और वह गर्भवती थी। महिला का एक साल पहले ही विवाह हुआ था और पति से ...

Maharajganj News : महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के खुटहा कस्बे में बीती रात एक नवविवाहिता का खून से लथपथ शव उसके कमरे से बरामद हुआ। उसकी गर्दन कटी हुई थी। मृतका गर्भवती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना मौके पर पहुंची और जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ये था मामला
बताया जा रहा है कि पनियरा थाना क्षेत्र के पुराना खुटहा कस्बा निवासी अमरजीत पासवान ने अपने बेटे अजय की शादी एक साल पहले कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा दूबे निवासी विनोद पासवान की बेटी पूनम के साथ की थी। शादी के बाद पति पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। चर्चा है कि अजय अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था और किसी दूसरी महिला से उसके संबंध थे।

खून से लथपथ पड़ी थी
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो पूनम पासवान खून से लथपथ पड़ी थी। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बताया जा रहा है कि घटना वाली रात बगल में डीजे बज रहा था। जिस वजह से किसी को रात में कुछ पता नहीं चल सका। मृतका का पति टाइल्स लगाने का काम करता है।

Also Read