Jhansi News : 46 डिग्री पार हुआ पारा, 22 जून को ही मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश की संभावना

UPT | झांसी में गर्मी का प्रकोप

Jun 18, 2024 00:37

झांसी में रविवार को तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। अगले 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है, 22 जून को बारिश की संभावना है।

Jhansi News : देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय हो गया है, लेकिन झाँसी में प्रकृति परीक्षा ले रही है। यहाँ तापमान कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। रविवार को भी झाँसी खूब तपी और आज प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा।   इलाके में 45 डिग्री से ऊपर तापमान झांसी का तापमान 46.1 डिग्री आँका गया, जबकि पहले नम्बर पर रहे प्रयागराज का तापमान 47.6 डिग्री रहा। बुन्देलखण्ड के हमीरपुर, बाँदा में 46 डिग्री से ऊपर एवं उरई में 45.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। आइएमडी (इण्डिया मीटिअर लॉजिकल डिपार्टमेण्ट) ने अगले 5 दिन तक तापमान से राहत न मिलने एवं हीट वेस के आसार जताए हैं। लेकिन 22 जून को बारिश की सम्भावना है। बढ़ते तापमान से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। बाजार में भी फल-सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। गर्मी से लोग बेहाल हैं। दिन में घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बिजली की कटौती ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। 22 जून को बारिश होने की उम्मीद है। इससे लोगों को कुछ राहत मिलने की संभावना है।

Also Read