Auraiya News : प्रेमिका के घर पर प्रेमी का फंदे से लटकता मिला शव, छह माह से था प्रेम संबंध, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

UPT | सांकेतिक तस्वीर

Aug 24, 2024 03:01

औरैया में प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर फंदे से झूल गया। मृतक की मां ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। दोनों के बीच बीते छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Auraiya News: यूपी के औरैया से एक खौफनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह प्रेमी का शव प्रेमिका के घर के बाहर साड़ी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। शव देखकर प्रेमी के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक प्रेमी की मां ने प्रेमिका के परिवार पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। सुसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

बिधूना कस्बे के किशोरगंज निवासी अश्वनी (26) का मोहल्ले में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के कोर्ट मैरिज करने की भी चर्चा है। मृतका की मां सुधा ने बताया कि छह महीने से उनका बेटा युवती के साथ उसके घर पर रह रहा था। शुक्रवार को उसका शव साड़ी के फंदे से लटकता हुआ मिला है।

मृतक की मां का आरोप है कि प्रेमिका और उसकी मां ने हत्या करने के बाद शव फंदे से लटकाया है। पुलिस ने प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में ले लिया है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य इकठ्ठे किए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read