Kanpur News : सीएम योगी बोले- कल्याण सिंह की शोकसभा से दूरी बनाने वाले सपाई माफियाओं के जनाजे में होते हैं शामिल

UPT | सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया।

Apr 27, 2024 19:54

योगी आदित्यनाथ ने औरैया के बिधूना में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारें आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थीं। वहीं सपा आचरण के पैमाने में भी बीजेपी के सामने नहीं टिकती है। 

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ​विपक्षी पार्टियों पर तीखा हमला करने के लिए जाने जाते हैं। औरैया से सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के नेताओं पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बाबू कल्यान सिंह के देहांत पर सांत्वना देने से कतराने वाले सपाई माफियाओं के जनाजे और शोकसभा में शामिल होते हैं। जबकि भाजपाई सपा संरक्षक के निधन पर में भी पहुंचे थे। यह भारतीय जनता पार्टी के संस्कार हैं।

इटावा लोकसभा सीट में आने वाली औरैया जिले की बिधूना विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इटावा से लोकसभा प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के समर्थन में वोट मांगे। सीएम योगी ने अपने संबोधन में केंद्र और प्रदेश की सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे।

पाकिस्तान सफाई देने के लिए आता है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटें बीजेपी जीत रही है। उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि पहले सरकारें आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थीं। अब देश में कोई पटाखा भी फूटता है, तो पाकिस्तान सामने आकर सफाई देता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली का इस अंदाजा लगाया जा सकता है।

कांग्रेस ईष्ट देवताओं पर सवाल उठाती थी
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नजर आप के विरासत में है। जिसे कांग्रेस छीनने की कोशिश करेगी। पिछड़ी जाति का आरक्षण मुस्लमानों को देने का प्रयास करेगी। जनता से सीधे जुड़ाव के लिए पूछा कि क्या आप इसे स्वीकार करेंगे। यह वहीं लोग हैं जो हमारे ईष्ट देवताओं के अस्तिव पर सवाल खड़ा करते थे।
 

Also Read