Loving Couple Suicide : इटावा में प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, रिश्ते में लगते थे भाई-बहन, दो दिन बाद थी प्रेमिका की इंगेजमेंट

UPT | काल्पनिक तस्वीर

Jun 02, 2024 22:30

इटावा में में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देदी। दो दिन बाद युवती की इंगेजमेंट थी। शादी तय होने से आहत प्रेमी युगल ने जहर खाकर जान देदी। 

Etawah News : यूपी के इटावा से एक खौफनाक घटना प्रकाश में आई है। इटावा में प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देदी। जबकि दो दिन बाद प्रेमिका की इंगेजमेंट थी। प्रेमी युगल रिश्ते में ममेरे—फुफेरे भाई—बहन लगते थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इस घटना के बाद दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया।

ऊसराहार थाना क्षेत्र स्थित​ सरसई नावर निवासी देवेंद्र कुमार की बेटी नेहा (19) का बुआ के बेटे विश्राम (23) से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को हो गई थी। इस लिए परिजनों ने नेहा की शादी फिरोजाबाद में तय कर दी थी। मंगलवार को युवती की इंगेजमेंट थी। शादी तय होने पर दोनों तनाव में थे। शनिवार शाम दोनों जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। युवती के परिजना गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। वहीं प्रेमी के परिजन उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टरों ने प्रेमी युगल को मृत घोषित ​कर दिया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। 

Also Read