Etawah Lion Safari : इटावा सफारी में रूपा शेरनी ने चार मृत शावकों को दिया जन्म, शोध के लिए भेजे गए शव

UPT | बब्बर शेरनी

May 18, 2024 11:36

इटावा लायन सफारी में बब्बर शेरनी रूपा ने चार मृत शावकों को जन्म दिया है। चार शावकों की मौत से सफारी पार्क प्रशासन को बड़ा झटका लगा है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए उनके शवों को भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान बरेली भेजा गया है।

Etawah News: यूपी के इटावा सफारी पार्क से दुखद घटना सामने आई है। गुरूवार रात पांच वर्षीय शेरनी रूपा ने चार मृत शावकों को जन्म दिया है। जिससे सफारी पार्क प्रशासन को तगड़ा झटका लगा है। जांच टीम शावकों की मौत को पचा नहीं पा रही है। शोध के लिए चारों शावकों के शवों को भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान बरेली भेजा गया है।

लायन सफारी क्षेत्र में रहने वाले बब्बर शेर कान्हा के साथ बब्बर शेरनी रूपा की मेटिंग फरवरी महीने में हुई थी। मेटिंग के बाद रूपा को ब्रीडिंग सेंटर में रखा गया था। वहां पर उसकी देखभाल के लिए विशेषज्ञों की टीम को लगाया गया था। प्रसव की संभावित तिथि 5 या फिर 6 जून को थी। लेकिन शेरनी का 20 दिन पहले ही गुरूवार रात प्रसव हो गया।

दूसरी बार गर्भाधारण किया
शेरनी रूपा ने दूसरी बार गर्भाधारण किया था। इससे पहले उसने 3 सितंबर 2023 को दो शावकों को जन्म दिया था। जिसमें से एक शावक मृत था, और दूसरे को उसने अपनाया नहीं था। जिस शावक को उसने अपनाया था। उसे सफारी के नियो नेटल केयर यूनिट में रखा गया था। इस समय शावक आठ महीने का है।

शोध के लिए भेजे गए शव
निदेशक डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शावकों की ​वास्विक जानकारी और शोध के लिए चारों को शावकों के शवों को भारतीय पशु चिकित्सा संस्थान बरेली भेजा गया है। वहां पर उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इसके साथ ही शोध कर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Also Read