मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। गांव निवासी आठ साल की पीड़िता 8 नवंबर 2021 को शाम के समय घूरे में कूड़ा डालने गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक 14 वर्षीय लड़के ने उसे दबोच लिया था। उसके दुष्कर्म करने के बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया था।