खुशखबरी : कानपुर से इस दिन शुरू होगी मुंबई और दिल्ली के लिए फ्लाइट, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने किया शेड्यूल जारी

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Apr 01, 2024 12:41

कानपुर वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, आकासा एयरलाइंस कानपुर एयरपोर्ट से 30 अप्रैल को अपनी दो फ्लाइटें शुरू करने जा रहा है। ये फ्लाइट कानपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए होगी...

Kanpur News : कानपुर वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, आकासा एयरलाइंस कानपुर एयरपोर्ट से 30 अप्रैल को अपनी दो फ्लाइटें शुरू करने जा रहा है। ये फ्लाइट कानपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए होगी। इन दोनों नई फ्लाइटों को मिलाकर दोनों शहरों के लिए लिए दो-दो फ्लाइट हो जाएंगी। वहीं, अब इस लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार, गर्मी में ये फ्लाइटें 30 अप्रैल से शुरू होकर 26 अक्तूबर-2024 तक डेली उड़ान भरेंगी। साथ ही मुंबई वाली फ्लाइट सुबह और दोपहर में उड़ान भरेगी। वहीं दिल्ली की फ्लाइट दोपहर और शाम को उड़ान भरेगी।

आकासा एयरलाइंस ने की है 197 सीटों की हवाई सेवा शुरू
आकासा एयरलाइंस पहली कंपनी होगी जो कानपुर से दिल्ली के लिए क्षमता 197 सीटों की है। वहीं जितनी भी विमान कंपनियों ने कानपुर से हवाई सेवा शुरू की है, अभी तक उनकी अधिकतम क्षमता 47 से 186 सीटर की ही रही है।

ये हैं नई फ्लाइट का शेड्यूल
दिल्ली फ्लाइट का शेड्यूल - क्यूपी-1883 
दिल्ली से जहाज उड़ेगा कानपुर को             15.00 बजे
कानपुर में उतरेगा                                      16.00 बजे
कानपुर से उड़ेगा                                       16.30 बजे
दिल्ली पहुंचेगा                                           17.30 बजे

मुंबई फ्लाइट का शेड्यूल - क्यूपी 11915 
मुंबई से जहाज कानपुर को उड़ेगा           09.00 बजे (सुबह )
कानपुर उतरेगा                                       11.00 बजे
कानपुर से मुंबई उड़ेगा                             11.30 बजे
मुंबई पहुंचेगा                                            13.30 बजे 

पहले से चल रहीं फ्लाइट का शेड्यूल
कानपुर से मुंबई :  दोपहर 3:25 बजे
कानपुर से दिल्ली : दोपहर 2:40 बजे
कानपुर से बंगलूरू : दोपहर 12:30 बजे

Also Read