Kanpur News : स्कूल संचालक के बेटे ने खुद रची थी अपने अपहरण की साजिश, जानिए पूरी कहानी

UPT | पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Sep 06, 2024 02:05

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां महंगे शौक व गलत आदतों से कर्जदार बने स्कूल संचालक के बेटे ने खुद के अपहरण की साजिश...

Kanpur News : उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां महंगे शौक व गलत आदतों से कर्जदार बने स्कूल संचालक के बेटे ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। जिसके बाद परिजनों को दोस्तो से फिरौती के लिए फ़ोन करवाया। अपहरण की जानकारी मिलते ही परिजनों ने इसकी शिकायत गुजैनी थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो मामले की सच्चाई सामने आ गई। युवक ने अपने अपहरण की साजिश खुद ही रची थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सहारनपुर में प्राइवेट कर्मचारी है आरोपी
जानकारी के अनुसार, बर्रा 8 निवासी राधेश्याम कटियार  स्कूल संचालक हैं। उनका बेटा अंकुर कटियार सहारनपुर में प्राइवेट कंर्मी है। भाई अनिल ने बताया कि 29 अगस्त को अंकुर के दो नंबरों से मां विमला और बहन सारिका के पास फोन आया। अंकुर ने बताया कि उसका अपहरण हो गया है। अपहरणकर्ता 20 लाख रुपए मांग रहे हैं। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। घर वाले गुजैनी थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। बीते मंगलवार को अंकुर ने बहन को फिर फोन किया और कहा कि अपहरणकर्ता 3 लाख रुपये  में ही छोड़ने के लिए तैयार हो गए है। दो लोग घर आएंगे उनको रुपए दे देना। परिजनों ने यह जानकारी गुजैनी पुलिस को दी।

20 लाख रुपये का कर्जा चुकाने के लिए रची कहानी
इसके बाद पुलिस टीम ने रुपए लेने घर पर आए अंकुर के दोस्त शोभित को दबोच लिया। पूछताछ में शोभित ने बताया कि अंकुर ने उधार रुपए लिए थे। वह उन रुपयों को लेने आया था। पुलिस टीम ने लोकेशन के सहारे अंकुर को हरिद्वार के कैलाश घाट से दबोच लिया। इसके बाद गुजैनी थाने ले आई। वहीं इस मामले में गुजैनी थाना अध्यक्ष विनय तिवारी ने बताया कि पूछताछ में अंकुर ने बताया कि गलत आदतों व महंगे शौक के चलते हैं कर्जदार हो गया था। उस पर 20 लाख रुपये का कर्जा है। उसने शोभित से भी रुपए लिए थे। चुका ना पाने पर अपहरण की कहानी रची थी।

Also Read