खौफनाक घटना: विंग कमांडर के पिता ने पटरी पर लेटकर दी जान, भूलने की बीमारी से थे ग्रसित, जेब में रखते थे पर्ची

UPT | सांकेतिक तश्वीर

Sep 25, 2024 14:20

कानपुर में विंग कमांडर के पिता ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। उनकी जेब में मिली पर्ची के आधार पर पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने बताया कि उन्हें भूलने की बीमारी थी, इस लिए जेब में नाम, पाते और मोबाइल नंबर लिखी पर्ची रखते थे।

Kanpur News: यूपी के कानपुर से एक खौफनाक घटना सामने आई है। एयरफोर्स में विंग कमांडर के पिता ने मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसके बाद ट्रेन से कटकर जान देदी। पुलिस ने जेब में मिली पर्ची के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दी। जिससे परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि उन्हें भूलने की बीमारी थी, इस लिए जेब पर्ची रखते थे। लेकिन परिजन सुसाइड की ठोस वजह नहीं बता पाए।

गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थिति रतनलाल नगर एमआईजी निवासी अशोक कुमार नरूला (80) की पेंट की दुकान है। परिवार में पत्नी शीला, बेटी अंजू, दो बेटे अजय और अरविंद हैं। बड़ा बेटा अजय मुंबई में एयरफोर्स में विंग कमांडर है। छोटा बेटे अरविंद का बरेली में कंस्ट्रक्शन का काम है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को रोजाना की तरह सुबह 7 टहलने के लिए निकले थे। आठ बजे तक मॉर्निंग वॉक से अशोक नरूला लौट आते थे। काफी देर तक अशोक घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने तालाश शुरू दी। इसी बीच पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।

भूलने की बीमारी से थे ग्रसित 
पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि अशोक खुद को स्वास्थ्य रखने के लिए एक से डेढ़ घंटे योगा करते थे। इसके बाद पूजा पाठ करते थे। उन्हें कुछ दिनों से बुखार आ रहा था, तो इस बात को लेकर परेशान थे कि बुखार कैसे आ गया। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि तलाशी के दौरान एक पर्ची मिली थी। जिसमें घर का पता और मोबाइल नंबर लिखा था। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि उन्हें भूलने की बीमारी थी। जेब में नाम पते की पर्ची रखते थे।

सुसाइड की वजह नहीं आई सामने 
पुलिस को अशोक नरूला का रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत अवस्था में शव मिला है। उनका सिर धड़ से अलग था। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्होने रेलवे ट्रैक पर सिर रखकर जान दी है। वहीं, रिश्तेदारों का कहना है कि घर में किसी तरह की दिक्कत समस्या नहीं थी। दोनों बेटे सेटल हो गए थे, इसके बाद भी ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।

Also Read