स्कूल से लौट रही किशोरियों पर हमला : स्कूटी सवार शोहदों ने की मारपीट और दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

UPT | पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Aug 31, 2024 16:02

कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही दो किशोरियों पर स्कूटी सवार शोहदों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। शोहदों ने किशोरियों को रोककर उन्हें थप्पड़ मारे और पीटा, इसके साथ ही दुष्कर्म का प्रयास भी किया...

Kanpur News : कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही दो किशोरियों पर स्कूटी सवार शोहदों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। शोहदों ने किशोरियों को रोककर उन्हें थप्पड़ मारे और पीटा, इसके साथ ही दुष्कर्म का प्रयास भी किया। राहगीरों के विरोध करने पर शोहदे किशोरियों को धमकाते हुए मौके से भाग गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। किशोरियों के परिजनों ने वीडियो के आधार पर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के दौरान दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

यह है पूरा मामला
बता दें कि सचेंडी निवासी एक किसान के मुताबिक दस दिन पहले उनकी 16 वर्षीय बेटी अपनी सहेली के साथ भौंती स्थित इंटर कॉलेज से घर लौट रही थी। तभी मिश्रीमठ के पास भौंती प्रतापपुर निवासी स्कूटी सवार दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। किशोरियों के विरोध करने पर एक युवक ने उन्हें थप्पड़ों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान उसका दूसरा साथी घटना का वीडियो बनाता रहा। इतना ही नहीं आरोपितों ने उनके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास किया। वहीं इस घटना को देख आसपास के लोगो और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।जिसके बाद राहगीरों के विरोध करने पर आरोपित उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं घटना के बाद दो दिन पहले एक सचिन कुमार नाम के युवक ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसकी जानकारी शुक्रवार रात पीड़िता के घर वालों को हो गई। जिसके बाद परिजनों ने सचेंडी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।



पुलिस का बयान
घटना पर डीसीपी पश्चिम, राजेश कुमार ने जानकारी दी कि सजेती थाना क्षेत्र में दो किशोरियों के साथ मारपीट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज किया। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति, अमित, को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि वीडियो बनाने वाले अफरीदी अली को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

Also Read