गणतंत्र दिवस 2024 : कानपुर में लहराएगा डेढ़ सौ फीट ऊंचा तिरंगा

UP Times | डेढ़ सौ फीट ऊंचा तिरंगा

Jan 25, 2024 18:58

देश की आन-बान-शान तिरंगा झंडा कानपुर के व्यस्ततम चौराहा घंटाघर पर डेढ़ सौ फीट की ऊंचाई पर फहरेगा। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर प्रमिला पांडेय झंडारोहण करेंगी।

Kanpur News : देश की आन-बान-शान तिरंगा झंडा कानपुर के व्यस्ततम चौराहा घंटाघर पर डेढ़ सौ फीट की ऊंचाई पर फहरेगा। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर प्रमिला पांडेय झंडारोहण करेंगी। नगर निगम ने इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली है। नगर निगम ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को भव्य रूप देने का काम किया है। 150 फीट ऊंचे झंडारोहण कार्यक्रम में महापौर मुख्य अतिथि होंगी और मंडलायुक्त अमित गुप्ता, पुलिस आयुक्त अखिल कुमार, एड. पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी विशाख जी, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन विशिष्ट अतिथि होंगे।

हजारों यात्रियों के लिए आकर्षण का केन्द्र
कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन आने-जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए भी देश की शान तिरंगा झंडा आकर्षण का केन्द्र बनेगा। उल्लेखनीय है कि घंटाघर चौराहा के तरफ ठीक सामने सेन्ट्रल स्टेशन है। नयागंज, कलक्टरगंज, मूलगंज और बिरहाना रोड आदि के लिए रास्ता जाता है। यह इलाका थोक व्यापार का केन्द्र है। हजारों लोग व्यापार के लिए यहां गुजरते हैं। डेढ़ सौ फीट हाईट होने के चलते यह झंडा चौराहे से काफी पहले ही दिखने लगेगा।

Also Read