Kanpur News : ट्रेन में किशोरी से छेड़खानी करने वाले रेलकर्मी को मुसाफिरों ने मार डाला, लड़की ने कहा...

UPT | ट्रेन में किशोरी से छेड़खानी करने वाले रेलकर्मी को मुसाफिरों ने मार डाला।

Sep 15, 2024 01:23

हमसफर ट्रेन में सफर करने के दौरान रेलकर्मी ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। इस बात की जानकारी होते ही दूसरे मुसाफिरों ने रेलकर्मी को पीट-पीटकर मार डाला। बताया जाता है कि लगभग छह घंटे तक वह लोगों के...

Kanpur News : हमसफर ट्रेन में सफर करने के दौरान रेलकर्मी ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। इस बात की जानकारी होते ही दूसरे मुसाफिरों ने रेलकर्मी को पीट-पीटकर मार डाला। बताया जाता है कि लगभग छह घंटे तक वह लोगों के पैरों तले कुचलता रहा। दूसरी ओर, किशोरी ने अपना बयान जीआरपी में दर्ज करा दिया है। किशोरी ने जीआरपी को बताया कि 'अंकल सवा घंटे तक उसके साथ छेड़छाड़ कर परेशान करते रहे। इस दौरान एक बार मां को बताने का प्रयास किया तो उन्होंने डरा दिया। हालांकि आरोपी रेलकर्मी की मौत के बाद अब यह मामला बंद कर दिया जाएगा। मृतक के परिजन तहरीर देते हैं तो जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

ये है पूरा मामला
रेलकर्मी का शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की सुबह उसके चाचा जय प्रकाश को सौंप दिया गया। एसपी जीआरपी प्रयागराज अभिषेक यादव ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। बालिका की मां ने जो तहरीर जीआरपी को दी है, उसके मुताबिक रात करीब 2:30 बजे ट्रेन ऐशबाग स्टेशन से आगे निकली थी। इस दौरान बेटी ने अलग ले जाकर सूचना दी और बताते बताते रोने लगी। उन्होंने लाइट जलाई और रेलकर्मी के पास पहुंची। वह चादर ओढ़कर लेटा था। उसकी चादर हटाई और पूछा छोटी बच्ची के साथ गंदी हरकत करते हुए शर्म नहीं आती। इसके बाद आसपास के यात्री भी जाग गए। थोड़ी देर में शोरगुल होने लगा और यात्रियों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की बात सुनते ही रेलकर्मी को पीटना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे बाद टीईटी और सुरक्षा स्टाफ पहुंचा। पति ने 139 पर सूचना दी थी। मां ने तहरीर में यह भी कहा है कि लोगों के सहयोग से पकड़कर आरोपी को लाए हैं। तहरीर के बाद जीआरपी ने किशोरी के बयान दर्ज किए। बालिका ने कहा कि अंकल बार-बार पास आते थे और छेड़छाड़ करते थे, परेशान करते थे। करीब सवा घंटे तक अंकल ने गलत हरकत की। इसी दौरान मां टॉयलेट जाने लगी तो उन्हें बताने का प्रयास किया। इस पर अंकल ने डराया, मैं डर गई। मां के वापस आने पर टॉयलेट जाने के बाद बहाने उन्हें साथ ले गई और पूरी बात बताई।

शरीर पर चोट के 31 निशान
रेलकर्मी प्रशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। प्रशांत का पोस्टमार्टम कर रहे बिधनू के डॉक्टर अवधेश यादव और सांड के डॉक्टर विशाल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। प्रशांत के शरीर पर चोटों के 31 निशान मिले हैं। प्रशांत के शरीर की 7 जगह खाल उधड़ी थी, 9 पसलियां टूटी थीं। इसके अलावा 15 और पिटाई के निशान मिले हैं।

Also Read