चुनाव से पहले सपा नेता गिरफ्तार : आचार संहिता उल्लंघन मामले में गिरफ्तारी के बाद सपा विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा, पुलिस को दी धमकी

UPT | थाने में मौजूद सपा विधायक

Apr 11, 2024 19:04

कानपुर में पनकी थाने की पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन पर सपा नेता सम्राट विकास यादव को हिरासत में ले लिया। इस पर सपा और कांग्रेसी नेता भड़क गए और थाने का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

Short Highlights
  • कांग्रेस के प्रत्याशी आलोक मिश्रा, सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने किया थाने का घेराव।
  • हंगामे के बाद सम्राट विकास यादव को छोड़ दिया गया।
Kanpur News : कानपुर से बड़ी खबर आ रही है। सपा नेता सम्राट विकास यादव को आचार संहिता उल्लंघन करने के मामले में हिरासत में ले लिया गया। पनकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस गिरफ्तारी के बाद सपा और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। सम्राट विकास यादव को हिरासत में लेने के बाद सपा और कांग्रेस के नेताओं ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।
 
यह था मामला 
जानकारी के मुताबिक अर्मापुर ईदगाह पर सुबह नमाज के दौरान सपा नेता सम्राट विकास यादव ने पानी का स्टॉल लगाया था। जिसके बाद सम्राट यादव ने इस स्टॉल पर चुनाव से जुड़ा राजनितिक बैनर भी लगा दिया था। जिसके बाद आचार संहिता उल्लंघन के कारण इस बैनर को पुलिस ने हटवा दिया। जिसके बाद सम्राट विकास यादव भड़क गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस के रोकने के वाबजूद सड़क पर ही नामज पढ़ने के लिए भड़काने लगे। जिसके बाद पुलिस उसे शांत करवाने लगी लेकिन वो नहीं माने जिसके बाद पुलिस ने सम्राट विकास यादव को हिरासत में ले लिया।

मौके पर पहुंचे विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी 
सपा नेता की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही कई बड़े नेता थाने पहुंच गए। जिसमें कानपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी आलोक मिश्रा, सपा विधायक अमिताभ बाजपेई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। सभी नेता थाने का घेराव करते हुए धरने पर थाने के ही बाहर बैठ गए। जिसके बाद सबने पुलिस के विरोध में नारा लगाना शुरू कर दिया। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी थाने में पुलिस अधिकारी को धमकी दे रहे हैं। हालांकि हंगामे के बाद सम्राट विकास यादव को छोड़ दिया गया।

Also Read