Kanpur metro : सतर्कता जागरूकता अभियान की आज से हुई शुरुआत, एक सप्ताह तक चलेगा कार्यक्रम

UPT | कर्मचारियों और अधिकारियों ने ली शपथ

Oct 28, 2024 19:29

यूपीएमआरसी ने भ्रष्टाचार को हराने के लिए आज से एक सतर्कता जागरुकता अभियान की शुरुआत की है।यह अभियान आज से 3 नवंबर लिए चलेगा।यूपीएमआरसी के गुरुदेव चौराहा स्थित कानपुर मेट्रो डिपो में परियोजना निदेशक अरविंद मीणा के नेतृत्व में अधिकारियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी ली।

Kanpur News: यूपीएमआरसी ने भ्रष्टाचार को हराने के लिए आज से एक सतर्कता जागरुकता अभियान की शुरुआत की है।यह अभियान आज से 3 नवंबर लिए चलेगा।  यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने निदेशक/ वित्त शील कुमार मित्तल,निदेशक/ वर्क एंड इंफ्रास्ट्रक्चर, सी.पी सिंह; निदेशक/ रोलिंग स्टॉक, नवीन कुमार; निदेशक/ परिचालन, प्रशांत मिश्रा एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी संतोष मिश्रा संग सतर्कता जागरुकता सप्ताह का शुभारंभ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिला कर किया। यूपीएमआरसी के गुरुदेव चौराहा स्थित कानपुर मेट्रो डिपो में परियोजना निदेशक अरविंद मीणा के नेतृत्व में अधिकारियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली।

एक सप्ताह चलेगा अभियान
बता दें कि पूरे सप्ताह चलने वाले जागरुकता अभियान में यूपीएमआरसी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। आज लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो डिपो में भ्रष्टाचार मुक्त भारत पर विशेष लेक्चर सत्रों का आयोजन हुआ। यूपीएमआरसी सतर्कता जागरुकता सप्ताह के दौरान कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं- (निबंध, भाषण, सुलेख, प्रन्नोत्तरी) का भी आयोजन कर रहा है।

मेट्रो निर्माण एवं परिचालन में बनाएंगे नया कीर्तिमान
इस अवसर पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि हम एक संस्था के रूप में पूरी ईमानदारी एवं लगन से काम कर रहे हैं। इसी का ही नतीजा है कि हम समय-सीमा से पूर्व ही मेट्रो परियोजनाओं का निर्माण कर जनता को उनकी मेट्रो सौंप देते हैं। हमने लखनऊ, कानपुर और आगरा परियोजनाओं को हर बार समय से पहले बनाने के साथ अपना पूर्व रिकॉर्ड भी तोड़ा है, जो कि किसी भी संस्था के लिए बड़ी सफलता है। हम आशा करते हैं कि हम सभी इसी ईमानदारी के साथ काम करते हुए मेट्रो निर्माण एवं परिचालन में नया कीर्तिमान बनाएंगे।

Also Read