Kanpur News: बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम हुए घोषित, ये लोग बने अध्यक्ष और महामंत्री...

UPT | बार एसोसिएशन चुनाव के घोषित हुए परिणाम

Oct 27, 2024 05:33

कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव का आज शनिवार देर शाम परिणाम घोषित कर दिया गया।बार चुनाव में मतदान के बाद आज हुई मतगणना में बार एसोसिएशन को अध्यक्ष और महामंत्री मिल गया है। हुई अध्यक्ष व महामंत्री पदों के वोटों की गिनती के बाद इन्दीवर बाजपेई अध्यक्ष व अमित सिंह को महामंत्री घोषित किया गया।

Kanpur News: कानपुर बार एसोसिएशन चुनाव का आज शनिवार देर शाम परिणाम घोषित कर दिया गया।बार चुनाव में मतदान के बाद आज हुई मतगणना में बार एसोसिएशन को अध्यक्ष और महामंत्री मिल गया है। हुई अध्यक्ष व महामंत्री पदों के वोटों की गिनती के बाद इन्दीवर बाजपेई अध्यक्ष व अमित सिंह को महामंत्री घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर इन्दीवर ने अपने प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार शुक्ला को 533 व महामंत्री पद पर अमित सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिनय कुमार मिश्रा को सिर्फ 36 मतों से हराया। दोनों प्रत्याशियों के विजयी घोषित होते ही समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। अध्यक्ष व महामंत्री को फूल माला पहनाकर खुशी जताई।

इन्दीवर बने अध्यक्ष
बता दें कि बार एसोसिएशन की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी गठन के लिए गुरुवार को हुए मतदान के बाद शनिवार को बार एसोसिएशन स्थित महाना हॉल में सुबह नौ बजे से मतपत्रों की बंडलिंग शुरू हुई। बंडलिंग के बाद शाम करीब चार बजे से गिनती शुरू हो पाई। देर शाम गिनती पूरी होने पर अध्यक्ष पद पर इन्दीवर बाजपेई को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 2067 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी दिनेश कुमार शुक्ला को 1534 मत मिले। तीसरे नंबर पर सर्वेश कुशवाहा 625 वोट पाकर रहे। अन्य प्रत्याशियों में संदीप कुमार सिंह को 517, सुरेंद्र कुमार कुशवाहा को 196, रामेंद्र सिंह कटियार को 167, प्राणनाथ मिश्रा को 55 और बृज किशोर शुक्ला को 13 वोट मिले। अवैध मतों की संख्या 32 व वैध मत 5204 रहे।

अमित सिंह कानपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में महामंत्री पद पर विजयी हुए
वहीं महामंत्री पद पर अमित सिंह को विजयी घोषित किया गया। उन्हें 1293 वोट मिले, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिनय कुमार मिश्रा को 1257 वोट मिले। तीसरे नंबर पर सशील कमार सिंह को 1103 वोट मिले। अन्य प्रत्याशियों में प्रशांत कुमार बाजपेई को 521, रामजी दुबे को 509, हेमेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 343, श्रीकांत मिश्रा को 92 और चंद्रशेखर तिवारी को 51 वोट मिले। वैध मतों की संख्या 5204 रही, जबकि अवैध मत 35 रहे। वही संयुक्त मंत्री प्रकाशन पुस्तकालय पद के लिए पंकज दीक्षित घोषित हुए। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि रविवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंत्री व संयुक्त मंत्री प्रकाशन पदों के लिए मतों की गिनती सुबह नौ बजे से शुरू होगी।
 

Also Read