Kanpur News: हैदराबाद और बेंगलुरु की फ्लाइट का आज से बदला समय, जाने क्या है नया शेड्यूल

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Oct 27, 2024 08:32

हैदराबाद और बेंगलुरु की फ्लाइट का समय बदल दिया गया है।रविवार को हैदराबाद के लिए जाने वाली फ्लाइट 11:00 बजे ना जाकर 1:20 पर जाएगी।यह परिवर्तन फ्लाइट के विंटर शेड्यूल के आधार पर हुआ है।

Kanpur News: कानपुर शहर वासियों के लिए बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है।अगर आप आज फ्लाइट से हैदराबाद के लिए सफर करने की सोच रहे हैं तो यह खबर जानना आपके लिए बेहद जरूरी है।क्योंकि हैदराबाद और बेंगलुरु की फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया है।आज रविवार को हैदराबाद जाने के लिए जाने वाली फ्लाइट 11:00 बजे के बजाय दोपहर 1:20 पर जाएगी।

हैदराबाद और बेंगलुरु की फ़्लाइट के  समय में हुआ बदलाव
बता दे की कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से हैदराबाद और बेंगलुरु की फ्लाइट का समय बदल दिया गया है।रविवार को हैदराबाद के लिए जाने वाली फ्लाइट 11:00 बजे ना जाकर दोपहर 1:20 पर जाएगी। यह परिवर्तन फ्लाइट के विंटर शेड्यूल के आधार पर हुआ है। इसे डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन की ओर से जारी किया गया है।वही दिल्ली व मुंबई की फ्लाइट का समय पूर्व की तरह रहेगा।कानपुर से दिल्ली व मुंबई के लिए रोजाना फ्लाइट है।जबकि 3 दिन बेंगलुरु और चार दिन हैदराबाद के लिए फ्लाइट है।एयरपोर्ट डायरेक्टर संजय कुमार ने बताया कि हैदराबाद की फ्लाइट अब तक 11:00 बजे और बेंगलुरु की 12:00 बजे आ रही थी। मुंबई व दिल्ली की फ्लाइट पूर्व की तरह जाएंगी। विंटर शेड्यूल 27 अक्टूबर से 29 मार्च 2025 तक लागू रहेगा।

ये है शेड्यूल
कहाँ से           कहाँ तक          आना         जाना
हैदराबाद        कानपुर            10:50       12:40
कानपुर           हैदराबाद          1:20         3:15
बेंगलुरु            कानपुर            10:20       12:50
कानपुर            बेंगलुरु             1:25         03:50
दिल्ली              कानपुर            12:55      2:00
कानपुर            दिल्ली               2:40        3:55
मुंबई                कानपुर             12:45       2:50
कानपुर            मुंबई                  3:30         05:49

Also Read