Lucknow News : एसिड अटैक सरवाइवर्स ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

UPT | अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाती एसिड अटैक पीड़िताएं

Jul 01, 2024 17:09

सपा प्रवक्ता फ़करूल हसन चांद ने कहा कि आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को हर वर्ग के लोग मना रहे हैं। अखिलेश यादव देश का भविष्य हैं और करोड़ों युवाओं के साथ गरीब, मजलूम की आवाज हैं।

Lucknow News : समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का आज 52वां जन्मदिन प्रदेश के हर जिले में धूमधाम से मनाया जा रहा है। 52 लाख पीडीए पेड़ लगाने के साथ कहीं भंडारे का आयोजन तो कहीं आम बांटकर अपने नेता को लोग जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सुबह से ही पार्टी कार्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं से मिले और उनकी बधाई ली।

शीरोज कैफे में मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन
समाजवादी सरकार के दौरान लखनऊ में बने शीरोज कैफे को प्रदेश की वह महिलाएं संचालित करती हैं, जो एसिड अटैक सर्वाइवर हैं। तेजाब से हुए हमलों में घायल यह महिलाएं अखिलेश सरकार के दौर से लखनऊ और आगरा में कैफे चलाती आ रही हैं। अखिलेश यादव और डिंपल यादव भी इन महिलाओं से कई बार मुलाकात कर चुके हैं और इनकी मदद भी की है। ऐसे में सपा के कई नेताओं ने आज इनके बीच पहुंचकर अपने मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। 

अखिलेश यादव को बताया देश का भविष्य
सपा प्रवक्ता फ़करूल हसन चांद ने कहा कि आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को हर वर्ग के लोग मना रहे हैं। अखिलेश यादव देश का भविष्य हैं और करोड़ों युवाओं के साथ गरीब, मजलूम की आवाज हैं। ऐसे में पार्टी से ताल्लुक नहीं रखने वाली बहनें भी अखिलेश यादव के जन्मदिन को बड़े ही हर्ष उल्लास से मना रही हैं और उनके लिए दुआएं कर रही हैं।

Also Read