Raebareli News : हाथरस सत्संग हादसे में रायबरेली की महिला भी हुई घायल, उपचार जारी

UPT | जानकारी देते हुए एडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी

Jul 03, 2024 21:31

हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे के दौरान रायबरेली की एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायल महिला का नाम रामश्री है और यह लालगंज थाना इलाके में लोदीपुर उतरावां के रहने वाले रामशंकर की पत्नी हैं।

Raebareli News : हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे के दौरान रायबरेली की एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायल महिला का नाम रामश्री है और यह लालगंज थाना इलाके में लोदीपुर उतरावां के रहने वाले रामशंकर की पत्नी हैं। महिला दो दिन पहले हाथरस सत्संग में शामिल होने के लिए निकली थीं। परिजनों के मुताबिक भगदड़ के दौरान रामश्री में गिर गई थीं फिर सैकड़ों लोग उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गए थे। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसका पैर टूट गया है।

पिता ने फोन पर बताया कि मां ठीक है
जानकारी होने के बाद जिला प्रशासन ने घायल महिला के घर राजस्व की टीम रवाना कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला का इलाज अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में चल रहा हैं। वही घायल रामश्री की बेटी रोहिणी ने बताया कि सुबह उनके पिता ने फोन किया तो बताया की मां अब ठीक है। मंगलवार को हाथरस में उनकी मां घायल हो गई थी। ग्राम प्रधान सुनील द्विवेदी ने जानकारी दी की हाथरस में राम शंकर की पत्नी रामश्री घायल हो गई है।

 अस्पताल में चल रहा है इलाज
हाथरस में वह बाबा के भंडारे में गए थे। उनके पैर में चोट आई है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। प्रफुल्ल त्रिपाथी एडीएम (प्रशासन) ने बताया कि लालगंज कोतवाली के अंदर लोदीपुर ग्राम क्षेत्र रामश्री पत्नी रामशंकर दुर्घटना में घायल हुई है। उनके घर पर लोगों को भेजा गया है।

Also Read