ऑथर Deepak Yadav

Lucknow News : अग्रवाल शिक्षा संस्थान खोलेगा 11 प्ले वे स्कूल, इन छात्रों को देगा स्कॉलरशिप

UPT | मीडिया से बातचीत करते अग्रवाल शिक्षा संस्थान के पदाधिकारी।

Sep 14, 2024 20:46

अग्रवाल शिक्षा संस्थान ने अगले तीन साल में 11 नए प्ले वे स्कूल खोलने का निर्णय किया है। इन स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Short Highlights
  • संस्थान का चुनाव 22 सितम्बर को
  • 37 पदों के लिए 1287 सदस्य करेंगे वोट
Lucknow News : अग्रवाल शिक्षा संस्थान ने अगले तीन साल में 11 नए प्ले वे स्कूल खोलने का निर्णय किया है। इन स्कूलों में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। संस्थान गरीब, मेधावी और दिव्यांग छात्रों को स्कॉलरशिप भी प्रदान करेगा। संस्थान के चुनाव के एक माह के भीतर एक नया महाराजा पब्लिक स्कूल स्थापित किया जाएगा। संस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में ये जानकारी दी। उन्होंने अपने सभी 37 सदस्यों का परिचय भी कराया।

22 सितम्बर को चुनाव
सुरेश अग्रवाल ने बताया कि संस्थान का चुनाव आगामी 22 सितम्बर को होगा। चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। अग्रवाल शिक्षा संस्थान में होने वाले चुनाव में 37 पदों के लिए 1287 सदस्य वोट करेंगे। 22 सितम्बर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष महामंत्री, मंत्री, शिक्षामंत्री, संयुक्त मंत्री और मीडिया प्रभारी सहित 37 पदों पर वोट डाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव के बाद तीन वर्षों के अंदर 11 प्ले वे स्कूल खोले जाएंगे। 

ये उम्मीदवार मैदान में
शिक्षा मंत्री पद के प्रत्याशी अनिल अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित समस्त इकाइयों में गुणवत्ता परक शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का वृहद स्तर पर आयोजन कराया जाएगा। जिससे बच्चों के अंदर अलग प्रकार का आत्मविश्वास पैदा हो और वह आने वाले समय में समाज का नेतृत्व कर सके। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर सुरेश अग्रवाल, मंत्री पद पर रुपेश कुमार अग्रवाल मिंटू, शिक्षा मंत्री पद पर (सेंट जोसेफ समूह के) अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर सुभाष अग्रवाल, मीडिया प्रभारी के लिए मनीष अग्रवाल मानू चुनाव मैदान में हैं। 
 

Also Read