अखिलेश का सरकार से सवाल : बेरोजगारी और डॉलर की क्या स्थिति है, मैनपुरी सीट को लेकर भाजपा प्रत्याशी पर कसा तंज

UPT | Akhilesh yadav

Apr 11, 2024 14:24

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के बारे में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी में भारतीय जनता के प्रत्याशी खुद सपा को लाखों वोटों से जीता रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि मंत्री को सांसद के रूप में मन नहीं लगता है।

Short Highlights
  • मैनपुरी में जयवीर सिंह का दिल नहीं लगेगा - पूर्व मुख्यमंत्री
  • इस बार का लोकसभा चुनाव लड़ रही है : अखिलेश यादव
Lucknow News : लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव सरकार पर हमलावर हैं। ईद के मौके पर पहले उन्होंने सभी को ईद की बधाई दी। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। मीडिया के सवालों के जवाब में अखिलेश ने  बेरोजगारी के साथ-साथ डॉलर और भारतीय सीमाओं का मुद्दा उठाया और सरकार से सवाल पूछा।
 
हमारी सीमाएं सिकुड़ क्यों रही हैं - अखिलेश 
मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो सीमाएं हैं हमारी वो क्यों सिकुड़ रही हैं? एक समय था जब रेजांगला के मेमोरियल पर हमें गर्व होता था कि हमारी फौज ने आखरी गोली और आखिरी सोल्जर तक लड़ाई लड़ी। वो हमारा रेजांगला भी छिन गया, हमें चिंता होनी चाहिए कि सीमाओं पर असुरक्षा बढ़ी है। अखिलेश ने आगे जोड़ा कि हमें त्योहार मनाने के साथ-साथ देश के मुद्दों पर भी बात करना चाहिए। इस बार का चुनाव कैसा रहने वाला है इस सवाल पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि जनता इस बार चुनाव लड़ रही है। आज हमारे देश की स्थिती क्या है? पर-कैपिटा इनकम क्या है? डॉलर की तुलना में रुपया कहां खड़ा है? दुनिया में कितना निवेश भारत में आ रहा है? बेरोजगारी स्तर क्या है? इन सभी सवालों पर इस बार जनता वोट डालने जा रही है।
 

"जनता इस बार चुनाव लड़ रही है। आज हमारे देश की स्थिती क्या है? पर-कैपिटा इनकम क्या है? डॉलर की तुलना में रुपया कहां खड़ा है? दुनिया में कितना निवेश भारत में आ रहा है? बेरोजगारी स्तर क्या है? इन सभी सवालों पर इस बार जनता वोट डालने जा रही है।"

-माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री… pic.twitter.com/NmA5EHyiFw

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 11, 2024
मैनपुरी में जयवीर सिंह का दिल नहीं लगेगा - पूर्व मुख्यमंत्री
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के बारे में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी में भारतीय जनता के प्रत्याशी खुद सपा को लाखों वोटों से जीता रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि मंत्री को सांसद के रूप में मन नहीं लगता है। पता नहीं क्यों उन्हें चुनाव लड़वाया जा रहा है। अखिलेश यादव भाजपा के प्रत्याशी जयवीर सिंह पर तंज कर रहे थे। इस मौके पर साथ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी मौजूद थे।

Also Read