Lucknow News : भाजपा ने पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य पर लगाया दांव, एमएलसी के लिए कल करेंगे नामांकन

UPT | बहोरन लाल मौर्य।

Jul 01, 2024 21:29

यूपी विधान परिषद की रिक्त सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बरेली की भोजीपुरा विधानसभा से पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है।

Lucknow News/Bareilly News :  यूपी विधान परिषद की रिक्त सीट पर होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बरेली की भोजीपुरा विधानसभा से पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह काफी समय से भाजपा से जुड़े हैं। बरेली में काफी समय तक जिलाध्यक्ष रहे थे। इसके साथ ही वर्ष 1996 में पहली बार विधायक चुने गए थे। उसी दौरान राजस्व मंत्री भी बनाएं गए। इसके बाद वर्ष 2017 में भाजपा से दूसरी बार विधायक चुने गए थे। मगर, वर्ष 2022 में करीब 9 हजार वोट से चुनाव हार गए थे। पूर्व मंत्री ने बताया कि वह मंगलवार को नामांकन करेंगे।

ये सीट सपा के टिकट पर एमएलसी बने स्वामी प्रसाद मौर्या के इस्तीफ़े के कारण खाली हुई थी। बताया जाता है कि सपा ने इस चुनाव में अपना प्रत्याशी नही उतारने का फैसला लिया है। जिसके चलते पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्या का निर्विरोध चुनना तय माना जा रहा है। 

Also Read