Lucknow News : डीएम ने बाढ़ की तैयारियों का लिया जायजा, दिये निर्देश

UPT | जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार।

Jul 02, 2024 00:57

मौसम का मिजाज बदलते ही जहां बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं संभावित बाढ़ को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।

Short Highlights
  • यूपी के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट 
  • नगर निगम और सिंचाई विभाग को ड्रेनेज मेकेनिज्म प्लान बनाने के निर्देश
Lucknow News :  यूपी में मानसून के आते ही मौसम विभाग ने लोगों को भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून अब पूरे प्रदेश में पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इस समय प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मौसम बदल सकता है। इसलिए लोगों से अलर्ट रहने की सलाह दी जा रही है।

बाढ़ की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा 
इस क्रम में आज लखनऊ में बाढ़ की तैयारियों को देखने के लिए जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने गोमती बैराज का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व राकेश सिंह, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने जन सामान्य को बारिश के मौसम में जल भराव की समस्या से बचाने के लिए नगर निगम और सिंचाई विभाग को ड्रेनेज मेकेनिज्म प्लान विकसित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अलर्ट रहने के निर्देश 
मुख्यमतंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 जून को बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत राहत एवं बचाव से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया था। उन्होंने बाढ़ चौकियों का निर्धारण, नौका की उपलब्धता, राहत सामग्री आदि का प्रबंधन करने के साथ इन कार्यों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों का तीन माह तक स्थानांतरण पर रोक लगाई है। वर्षा के बाद नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का स्थायी निराकरण करने का भी निर्देश दिया है। 

Also Read