हरदोई में पेड़ काटने को लेकर विवाद : दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, 8 लोग घायल

UPT | तफ्तीश करती पुलिस

Oct 03, 2024 12:17

हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भोरापुर गांव निवासी मिश्रा सिंह खेत के पास लगे चांदनी का पेड़ कटवा रहे थे। वहां गांव के ही संजीत सिंह पहुंचे और पेड़ काटने से मना किया। इस पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले...

Short Highlights
  • दोनों पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव
  • मारपीट में प्रधान समेत 8 लोग हुए घायल
  • पाली थाने के भोरापुर गांव का मामला 
Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के गांव भोरापुर में चांदनी का पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इससे दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े
हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भोरापुर गांव निवासी मिश्रा सिंह खेत के पास लगे चांदनी का पेड़ कटवा रहे थे। वहां गांव के ही संजीत सिंह पहुंचे और पेड़ काटने से मना किया। जमीन की पैमाइश कराने की बात कहकर मामला शांत करा दिया गया। संजीत सिंह का आरोप है कि दोपहर एक बजे मिश्रा सिंह ने 20 अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके घर पर हमला कर दिया। इससे दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। घटना में मिश्रा सिंह, प्रधान अमित सिंह, उमेश और विक्रांत सिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष से संजीत, भूरे सिंह, कमलेश सिंह, विदित चोटिल हुए हैं।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि पेड़ काटने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करने के बाद में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read