Hardoi News : डीएम ने किया नगर पालिका का औचक निरीक्षण, लापरवाह अधिकारियों को लगाई फटकार

UPT | नगर पालिका का निरीक्षण करते जिलाधिकारी

Aug 07, 2024 22:27

 उत्तर प्रदेश के हरदोई में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने आज बुधवार को नगर पालिका परिषद के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। नगर पालिका में घुसने से पूर्व परिसर में बारिश के जलभराव को लेकर...

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदोई में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने आज बुधवार को नगर पालिका परिषद के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। नगर पालिका में घुसने से पूर्व परिसर में बारिश के जलभराव को लेकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। कार्यालय में सबसे पहले उन्होंने लेखा कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने हाल में की गयी नाला सफाई में किये गए व्यय का ब्यौरा मांगा। नाला सफाई की फाइल सहित विभिन्न दस्तावेज उन्होंने अगली जांच हेतु कब्जे में लिए। उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की बिड समय से न होने पर आपत्ति जताई। व्यय के ऑडिट से सम्बंधित संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने वर्तमान व पूर्व लेखा लिपिक को कड़ी फटकार लगाई।    दस्तावेजों को देखकर डीएम ने जताई नाराजगी हरदोई के जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नगर पालिका के निरीक्षण के दौरान नाला सफाई के बिल बाउचर देखे। कार्यालय में गन्दगी व अव्यस्थित दस्तावेजों को देखकर नाराजगी जताई तथा व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। एजी ऑफिस की अंतिम ऑडिट रिपोर्ट न मिलने पर नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश उन्होंने सम्बंधित लिपिक को दिए। निर्माण कार्य के भुगतान का व्यवस्थित रजिस्टर न होने पर नाराजगी जताई। 24 घंटे के अंदर फ़ाइल प्रस्तुत न करने पर जवाबदेही तय करने को कहा। उन्होंने स्वास्थ्य अनुभाग के निरीक्षण में सफाई कर्मचारियों का ब्यौरा व्यवस्थित रूप से न होने व सफाई कर्मचारियों का लिखित ड्यूटी आदेश उपलब्ध न करा पाने पर उन्होंने लिपिक को फटकार लगाई। कंप्यूटर कक्ष में विभिन्न जानकारियां ली ओपरेटर से मकानों की संख्या पूछी व कार्यरत कर्मचारियों की संख्या पूछी।    जिलाधिकारी ने जारी किया कारण बताओं नोटिस  कर अधीक्षक का रजिस्टर व्यवस्थित न होने पर नाराजगी जताई तथा कर जमा करने की पावती रशीद न दिखाने पर वर्तमान लिपिक असलेखा श्रीवास्तव व पूर्व लिपिक संतोष यादव को फटकार लगाते हुए उनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मार्ग प्रकाश लिपिक से स्ट्रीट लाइट का ब्योरा मांगा तथा रजिस्टर चेक किया। मार्ग प्रकाश पर व्यय सम्बन्धी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। व्यय पूँजी न प्रस्तुत कर पाने पर लिपिक को फटकार लगायी। बड़ी मात्रा में कोविड प्रचार साहित्य डंप पाए जाने पर उन्होंने लिपिक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने दुकान किराया सम्बन्धी दस्तावेज देखे। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से किराया जमा न करने वाले दुकानदारों को दुकान खाली करने का नोटिस भेजा जाये।

Also Read