यूपी में बुलडोजर एक्शन जारी : सपा नेता वीरे यादव के अवैध निर्माण पर होगी कार्रवाई, PWD ने जारी किया नोटिस

UPT | सपा नेता वीरे यादव

Sep 08, 2024 14:57

वीरेंद्र सिंह वीरे यादव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। हाल ही में, उन्हें अधिवक्ता हत्याकांड की साजिश में जेल भेजा गया था और अब लोक निर्माण विभाग ने उनके खिलाफ एक नई कार्रवाई की है...

Short Highlights
  • पूर्व सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरे यादव को पीडब्ल्यूडी का नोटिस
  • अवैध निर्माण का होगा ध्वस्तीकरण
  • वीरेंद्र सिंह यादव अधिवक्ता हत्याकांड की साजिश में जेल में हैं
Hardoi News : हरदोई में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरे यादव की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। हाल ही में, उन्हें अधिवक्ता हत्याकांड की साजिश में जेल भेजा गया था और अब लोक निर्माण विभाग ने उनके खिलाफ एक नई कार्रवाई की है। लोक निर्माण विभाग ने म्यौढ़ा भदार कुसुमखोर मार्ग पर स्थित बरगदापुरवा में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किए गए निर्माण के ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस जारी किया है।

तीन दिन के भीतर होगी कार्रवाई
दरअसल, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता निर्माण खंड-2 ने बताया कि वीरेंद्र सिंह द्वारा बरगदापुरवा में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से गेट का निर्माण किया गया है। यह निर्माण नियमों के खिलाफ है और इसलिए संबंधित नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को अवैध निर्माण को तीन दिन के भीतर ध्वस्त करने का निर्देश दिया है।



जिला प्रशासन को दी गई जानकारी
गौरतलब है कि म्यौढ़ा भदार कुसुमखोर मार्ग एक महत्वपूर्ण जिला मार्ग है। जिसके चौड़ीकरण का कार्य भी अवैध निर्माण की वजह से प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अगर निर्माण को समय पर ध्वस्त नहीं किया गया, तो इसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन को भी इस मुद्दे पर पूरी जानकारी दे दी गई है और वे इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- महाराज जी! आपके साथ फोटो खूब वायरल होगी : सीएम योगी ने जनता दर्शन के दौरान पूरी की महिला की सेल्फी की इच्छा

Also Read