ई रिक्शा जाम को लेकर यातायात प्रभारी सख्त : हरदोई में रूट बदला तो सीज होगा ई-रिक्शा

UPT | ई रिक्शा पर कार्रवाई करते यातायात प्रभारी

Sep 16, 2024 09:27

हरदोई शहर में ई-रिक्शा का रूट निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित रूट की अनदेखी ई-रिक्शा चालकों पर भारी पड़ सकती है। रूट व नियमों की अनदेखी करने पर 15 दिन में 215 ई-रिक्शे सीज किए जा चुके हैं।।

Short Highlights
  • रूट निर्धारित होने के बावजूद भी ई-रिक्शा चालक  कर रहे मनमानी
  • यातायात नियंत्रित करने के लिए ई-रिक्शे का रूट निर्धारित
Hardoi News :  हरदोई शहर में ई-रिक्शा का रूट निर्धारित कर दिया गया है। निर्धारित रूट की अनदेखी ई-रिक्शा चालकों पर भारी पड़ सकती है। रूट व नियमों की अनदेखी करने पर 15 दिन में 215 ई-रिक्शे सीज किए जा चुके हैं।

यातायात नियंत्रित करने के लिए ई-रिक्शे का रूट निर्धारित
शहर में यातायात को नियंत्रित करने के लिए ई-रिक्शे का रूट निर्धारित कर दिया गया है। इसके लिए सभी ई-रिक्शा को यातायात पुलिस की ओर से नंबर जारी किए गए हैं, जिससे उनके रूट के विषय में जानकारी हो सके। इसके साथ ही ई-रिक्शा के चालक व स्वामी के विषय में भी रिकॉर्ड है। इससे अगर कोई घटना हो तो संबंधित ई-रिक्शा के विषय में जानकारी हो सकेगी। रूट निर्धारित होने के बावजूद अभी भी ई-रिक्शा चालक मनमानी कर रहे हैं और कई ई-रिक्शा चालकों ने अभी तक रूट के लिए नंबर नहीं लिया। इस पर यातायात पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू की गई है। एक सितंबर से अब तक 215 ई-रिक्शों को सीज किया जा चुका है।

यातायात प्रभारी ने दी जानकारी 
यातायात प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था सही रहे और ई-रिक्शे के कारण जाम न लगे। इसलिए रूट निर्धारित कर दिए गए हैं। जो ई-रिक्शा चालक रूट की अनदेखी कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Also Read