Lucknow News : राजधानी में निकलेंगी 9 शोभायात्रा, 3480 जगह आज होगा होलिका दहन 

UPT | होलिका दहन

Mar 24, 2024 17:59

होलिका दहन और रंगोत्सव के लिए लखनऊ में तैयारियां पूरी हो गई हैं। होली पर्व 25 मार्च चैत्र मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर सोमवार को मनाया जाएगा। इस साल होली का शुभ संयोग बन रहा है क्योंकि होली इस बार रवियोग में पड़ रही है। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा में होलिका दहन का शास्त्र संवत विधान है।

Lucknow News : देशभर में होली के त्योहार की धूम है। बाजारों में जिसकी रौनक देखी जा सकती है। लखनऊ की बात की जाए तो 9 शोभा यात्राएं निकालेंगी और 3480 जगह होलिका दहन किया जाएगा जिसे लेकर पुलिस और प्रशासन दोनों ही अलर्ट है। बताते चलें इस साल होलिका दहन का समय रविवार रात 11:14 से 12:14 मिनट तक रहेगा।

इस बार है होली का शुभ संयोग
आचार्य ज्ञानेश त्रिपाठी ने बताया कि इस साल होली का शुभ संयोग बन रहा है क्योंकि होली इस बार रवियोग में पड़ रही है। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा में होलिका दहन का शास्त्र संवत विधान है। वहीं इस बार होलिका दहन में नव दंपति और गर्भवती महिलाओं का जाना शुभ नहीं है।

ये भी पढ़ें-:होली के दिन मेट्रो में सफर करने से पहले जान लें टाइमिंग, LMRC ने जारी किया शेड्यूल

चंद्र ग्रहण का नहीं पड़ेगा प्रभाव
25 मार्च को होली वाले दिन इस बार साल का पहला चंद्र ग्रहण पड़ रहा है जो भारत में नहीं देखा जाएगा जिसका प्रभाव भी होली के त्योहार पर नहीं पड़ेगा और ना ही सूतक मान्य होगा। बताते चलें चंद्र ग्रहण होली वाले दिन सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। क्योंकि भारत में यह चंद्र ग्रहण देखा नहीं जाएगा इस वजह से धार्मिक मान्यताओं में इस चंद्र ग्रहण का कोई महत्व नहीं है।

ये भी पढ़ें-:होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, CHC और PHC में बेड रहेंगे रिजर्व, डॉक्टरों की लगाई ड्यूटी

Also Read