Lakhimpur Kheri News : गन्ना समिति के चुनाव में अभिषेक और राकेश बने निर्विरोध चेयरमैन

UPT | पलिया विधायक रूमी साहनी ने दी बधाई।

Oct 17, 2024 17:34

पलिया की सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन पद पर अभिषेक अवस्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मंजीत कौर उपाध्याय बनीं। भाजपा विधायक रोमी साहनी, नगर पालिका परिषद चेयरमैन केबी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शशि शंकर...

Short Highlights
  • सम्पूर्णानगर में सुखविंदर सिंह और राज कुमार मौर्या के बीच मुकाबला रहा। 
  • सर्वाधिक आठ वोट पाने वाले सुखविंदर सिंह विजयी घोषित किए गए।
Lakhimpur Kheri News : पलिया की सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन पद पर अभिषेक अवस्थी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। मंजीत कौर उपाध्याय बनीं। भाजपा विधायक रोमी साहनी, नगर पालिका परिषद चेयरमैन केबी गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित चेयरमैन को बधाई दी। चुनाव में भाजपा विधायक रोमी साहनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

भीरा में जीते राकेश सिंह
दूसरी ओर, भीरा सहकारी गन्ना विकास समिति अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अम्बारा की मंजूलता निर्विरोध निर्वाचित हुईं। चुनाव अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए। सम्पूर्णानगर में भी खीरी पीलीभीत सहकारी गन्ना विकास समिति में चैयरमैन पद का चुनाव हुआ। जिसमें दो प्रत्याशी आमने सामने रहे। 

12 डारेक्टर्स ने मतदान किया
यहां 11 डारेक्टर और एक शासन से नियुक्त डारेक्टर समेत कुल 12 डारेक्टर्स ने मतदान किया। चैयरमैन पद के लिए सुखविंदर सिंह और राज कुमार मौर्या के बीच मुकाबला रहा। इसमें आठ वोट पाकर सुखविंदर सिंह निर्वाचित रहे। निर्वाचन अधिकारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि सुखविंदर सिंह सर्वाधिक मत पाकर निर्वाचित रहे।

Also Read