हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल हुए योगी : नायब सैनी को सीएम बनने पर दी बधाई, मंत्रियों को भी दी शुभकामना

UPT | हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल हुए योगी

Oct 17, 2024 18:02

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पंचकूला में हुए हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।

Short Highlights
  • शपथ ग्रहण में शामिल हुए योगी
  • नायब सैनी को दी शुभकामना
  • कैबिनेट मंत्रियों को भी दी बधाई
Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को पंचकूला में हुए हरियाणा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत मंत्रिमंडल में शामिल सभी सदस्यों को भी बधाई दी। 

प्रधानमंत्री का किया अभिवादन
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर अभिवादन किया। योगी आदित्यनाथ ने अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्री समेत गणमान्य लोगों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन का भी हाथ हिलाकर अभिवादन किया।



नायब सैनी को दी शुभकामना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने लिखा - 'नायब सिंह सैनी को हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन तथा आपके यशस्वी नेतृत्व में 'विकसित हरियाणा-विकसित भारत' की संकल्पना साकार होगी।

कैबिनेट मंत्रियों को भी दी बधाई
नायब सिंह सैनी मंत्रिमंडल में अटेली से जीत दर्ज करने वालीं आरती सिंह राव, नरवाना से कृष्ण कुमार बेदी, रादौर से श्याम सिंह राणा भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 सितंबर को कृष्ण कुमार बेदी तथा 28 सितंबर को आरती सिंह राव व श्याम सिंह राणा के लिए चुनाव प्रचार किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें- Bahraich News : रामगोपाल को करंट लगाने और नाखून उखाड़ने की बात गलत, जानें पुलिस ने क्या कहा...

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले योगी सरकार की कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी : डीए में इजाफे के साथ मिलेगा बोनस

Also Read