Lakhimpur Kheri News : बाघ के हमले में घायल से मिलने लखनऊ पहुंचे विधायक, 25 हजार रुपए की दी आर्थिक सहायता

UPT | पलिया विधायक रोमी साहनी पहुंचे अस्पताल

Sep 09, 2024 20:01

पलिया कलां तहसील क्षेत्र के गांव लगदहन निवासी एक ग्रामीण पर हमला करते हुए बाघ ने उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। घायल का इलाज...

Lakhimpur Kheri News : पलिया कलां तहसील क्षेत्र के गांव लगदहन निवासी एक ग्रामीण पर हमला करते हुए बाघ ने उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। घायल का इलाज लखनऊ में चल रहा है। इलाज में पैसों की दिक्कत आने पर घायल के परिजनों ने मामले की सूचना विधायक रोमी साहनी को दी। सूचना के विधायक रोमी साहनी लखनऊ अस्पताल में जा पहुंचे और घायल के पुत्र को मौके पर पच्चीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी।



 इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई
कुछ दिन पहले लगदहन निवासी रामू पुत्र स्व. जमुना प्रसाद बाघ ने हमला करते हुए उसे घायल कर दिया था। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया था। बताया जाता है कि गरीब का परिवार लोगों से मदद लेकर घायल का इलाज करा रहे थे। लेकिन उन्हें फिर पैसों की किल्लत आ गई। घायल मरीज रामू के बेटे दीपू ने पूरे मामले की सूचना विधायक रोमी साहनी को दी और खाने और इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई।

विधायक ने आगे भी मदद करने का दिया आश्वासन
जानकारी के बाद विधायक रोमी साहनी लखनऊ मेडिकल कॉलेज पहुंचे और डॉक्टरों से उनकी देखरेख की जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने डॉक्टर से अच्छा इलाज कराने की बात कही। विधायक रोमी साहनी ने मौके पर घायल के बेटे को इलाज के लिए 25 हजार रुपए की सहायता दी। विधायक ने पीड़ित को आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया।

Also Read