Lakhimpur Kheri News : नाबालिग लड़की को लेकर फरार हुआ प्रेमी, जानें कैसे फंसी प्रेम जाल में...

UPT | नाबालिग लड़की को लेकर फरार हुआ प्रेमी।

Oct 09, 2024 17:01

जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ रफू चक्कर हो गई। किशोरी के घर वालों ने लड़की को बहला फुसलाकर भाग ले जाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले...

Lakhimpur Kheri News : जिले के सिंगाही थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की अपने प्रेमी के साथ रफू चक्कर हो गई। किशोरी के घर वालों ने लड़की को बहला फुसलाकर भाग ले जाने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये है पूरा मामला
सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव में मुस्लिम समुदाय के लड़के अभिषेक अली ने एक नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर नौ दो ग्यारह हो गया। किशोरी के भाई ने सिंगाही पुलिस को तहरीर देकर लड़की को बहला फुसला कर भागा ले जाने का आरोप लगाया है।

क्या कहती है पुलिस
सिंगाही थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी लड़के के घर पर दबिश दी गई है। लेकिन, सभी लोग फरार हैं। वहां कोई नहीं मिला। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जल्द ही फरार लड़की को ढूंढ लिया जाएगा।

Also Read