लेखराज मार्ग आदर्श व्यापार मंडल का गठन : धर्मेन्द्र साहू बने अध्यक्ष और निलेश सोनकर वरिष्ठ महामंत्री मनोनीत

UPT | लेखराज मार्ग आदर्श व्यापार मंडल का गठन।

Aug 29, 2024 20:30

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के लेखराज मार्ग इकाई का गुरुवार को गठन किया गया। नवगठित इकाई में अंशू श्रीवास्तव प्रभारी, शेखर कुमार और धर्मेंद्र साहू अध्यक्ष, निलेश सोनकर वरिष्ठ महामंत्री, राज किरण महामंत्री चुने गए।

Lucknow News : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के लेखराज मार्ग इकाई का गुरुवार को गठन किया गया। नवगठित इकाई में अंशू श्रीवास्तव प्रभारी, शेखर कुमार और धर्मेंद्र साहू अध्यक्ष, निलेश सोनकर वरिष्ठ महामंत्री, राज किरण महामंत्री चुने गए। इसके अलावा वसीम हैदर कोषाध्यक्ष, नरेंद्र तोलानी, विवेक प्रसाद, अभय शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अनिल श्रीवास्तव, आदित्य अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, मदन लाल जायसवाल, लोकेश केसरवानी, सुनील गुप्ता और शैलेंद्र साहू को उपाध्यक्ष पद मिला। 

नौ लोग वरिष्ठ संगठन मंत्री चुने गए
इसके अतिरिक्त विजय सिंह, अनिल सक्सेना, स्वामीनाथ वर्मा, संजय श्रीवास्तव, सावन, राम प्रताप, प्रकाश रस्तोगी, शैलेंद्र कुमार, राजकुमार मंत्री, अविनाश चंद्र त्रिवेदी वरिष्ठ संगठन मंत्री, वीके मिश्रा, रंजन मिश्रा संगठन मंत्री, विमल श्रीवास्तव विधि सलाहकार, रत्नेश किरण, दिलीप कुमार, इंजीनियर वंश राज उपाध्याय प्रचार मंत्री के पद पर चुने गए। 

संजय गुप्ता ने दिया आश्चवासन
संगठन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नवगठित इकाई के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी व्यापारियों को उनकी हर समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग एवं संघर्ष करने का आश्वासन दिया।

उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय का उद्घाटन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ इकाई के कार्यालय के उद्घाटन बृहस्पतिवार को चेयरमैन सुमेर अग्रवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। इसलिए एकजुटता के साथ व्यापारी समस्याओं के समाधान के लिए आगे आए। कार्यालय राजा रामकुमार प्लाजा में खोला गया है। 

कार्यालय होने से संगठन को मिलेगी गति
संगठन के नगर अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल ने कहा कि एक लंबे अर्से बाद स्थायी कार्यालय होने से संगठन को गति मिलेगी। महामंत्री योगेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता की अंतिम तिथि 2 सितंबर है, जिनके पास सदस्यता रसीद है, वह अंतिम तारीख को रसीद बुक व सदस्यता फार्म शाम चार बजे तक जमा कर दें। 

8-9 सितंबर को संगठन का त्रिवार्षिक चुनाव
महामंत्री ने बताया कि 8-9 सितंबर को संगठन का त्रिवार्षिक चुनाव एवं व्यापारी सम्मेलन आगरा में होगा, जिसमें सभी व्यापारी आमंत्रित हैं। सदस्यों ने शहर बढ़ते हुए जाम, एलडीए द्वारा सीज किए जा रहे भवनों, जीएसटी की विसंगतियों व बढ़ते ऑनलाइन कारोबार पर विरोध प्रकट किया।

Also Read